मनोहर पत्नी के न मिलने पर परेशान था

झारखंड के मुसाबनी निवासी मनोहर नायक उड़ीसा में मजदूरी करते हैं। हाल ही में उनकी 33 वर्षीय पत्नी अनीता मकर संक्रांति के दिन अपने मायके जाने के लिए निकली थी। इस दौरान वह न मायके पहुंची और न वापस घर आई। मनोहर पत्नी को लेकर काफी परेशान हो गया। उसने सभी रिश्तेदारियों में पत्नी को तलाश करने के बाद पुलिस को भी सूचना दी थी।

टूटी साइकिल ठीक कराकर निकल पड़ा था ढूंढने

हालांकि इस मामले वह पुलिस के ही सहारे नहीं बैठा। उसने खुद से पत्नी की अनीता को ढूंढने का निश्चय किया। इसके बाद उसने अपनी पुरानी टूटी साइकिल को ठीक कराया और पत्नी की तलाश में गांव-गांव जाने लगा। इस दौरान उसने करीब 50 से 50 गांवों की यात्रा की। हर जगह पागलों की तरह पत्नी अनीता की फोटो दिखाता और लोगों से उसके बारे में पूछता।

24 दिन में 600 क‍िमी. साइक‍िल चलाकर युवक ने ढूंढी अपनी वैलेंटाइन,पत्‍नी प्रेम की दी म‍िसाल

पत्नी को पहचान गया और देखते ही रोने लगा

इस दौरान उसने स्थानीय अखबारों में भी इसकी सूचना और फोटो दी। ऐसे में कुछ लोगों ने कोलकाता के खड़गपुर में इसकी पत्नी को देखा तो पुलिस को सूचना दी। खड़गपुर पुलिस ने मुसाबनी पुलिस को इसकी सूचना देने के साथ अनीता की फोटो भेजी। इसके बाद मुसाबनी पुलिस ने मनोहर को बुलाकर वह फोटो दिखाई तो वह पत्नी को पहचान गया और देखते ही रोने लगा।

आंध्र के किसान ने सनी लियोनी को बनाया नजर बट्टू, रेड ड्रेस में दिन-रात ऐसे उतार रहीं नजर

आज वैलेंटाइन डे पर पत्नी के साथ बेहद खुश

इसके बाद पुलिस ने मनोहर को कहा कि वह बिना देर किए 10 फरवरी को जमशेदपुर पहुंच जाएं। इसके बाद वह पत्नी अनीता के साथ 11 फरवरी को अपने घर लौट आया है। सूत्रों की मानें तो अनीता दिमागी से थोड़ी विक्षिप्त है लेकिन मनोहर उसे बहुत प्यार करता है। उसके लापता होने पर उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। आज इस वैलेंटाइन दोनों बहुत खुश हैं।

वैलेंटाइन डे पर किराए पर मिल रहा ये ब्वॉयफ्रेंड, सिंगल गर्ल्स के लिए 4 ऑफर, जानें क्या करेगा और क्या नहीं

National News inextlive from India News Desk