सहयोगी आजसू के साथ बीजेपी की बड़ी जीत

रांची (जेएनएन)। झारखंड के निकाय चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी आजसू ने बंपर जीत दर्ज की है। 34 निकायों में बीजेपी और आजसू को 22 सीटों पर जीत मिली है। अकेले बीजेपी ने 20 निकायों पर कब्जा जमाया है। इनमे पांचों नगर निगम की सीटें बीजेपी के खाते में गई हैं। कांग्रेस ने पांच, झामुमो ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथ भी दो सीटें लगी हैं। झाविमो और राजद ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है।

पांचों निगमों पर बीजेपी की जीत

रांची : मेयर पद पर बीजेपी की आशा लकड़ा झामुमो की वर्षा गाड़ी से जीतीं। डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी के संजीव विजयवर्गीय जीते।

मेदिनीनगर : मेयर पद पर बीजेपी प्रत्याशी अरुणा शंकर निर्दलीय पूनम देवी से जीते।

गिरिडीह : बीजेपी के मेयर पद के प्रत्याशी सुनील पासवान जीते। डिप्टी मेयर पर बीजेपी के प्रकाश राम का कब्जा।

आदित्यपुर : मेयर पद पर बीजेपी के बिनोद श्रीवास्तव जीते। बीजेपी के अमित सिंह डिप्टी मेयर पद पर जीते।

हजारीबाग : मेयर पद पर बीजेपी प्रत्याशी रोशनी तिर्की 7500 मतों से जीतीं। डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी के राजकुमार लाल 6500 मतों से जीते।

जानें, कौन कहां से जीता

लातेहार नगर पंचायत : अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी सीतामणि तिर्की जीतीं

चिरकुंडा नगर परिषद : अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी डब्ल्यू बाउरी ने कांग्रेस प्रत्याशी मुरली पुरी को 1500 से ज्यादा मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद भी बीजेपी की झोली में।

पाकुड़ नगर परिषद : अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पद बीजेपी की झोली में। अध्यक्ष पद पर संपा साह को लगभग 2900 वोटों से जीत मिली। उपाध्यक्ष पद पर सुनील सिन्हा लगभग 2500 वोटों से जीत गए।

चतरा नगर परिषद : बीजेपी की गुंजा देवी 900 से अधिक वोट से झाविमो उम्मीदवार से जीतीं

खूंटी नगर पंचायत : अध्यक्ष पद पर बीजेपी के अर्जुन पाहन जीते। उपाध्यक्ष पद भी बीजेपी की झोली में।

चाकुलिया नगर पंचायत : बीजेपी की संध्या रानी सरदाद जीतीं, उपाध्यक्ष पद पर भी बढ़त

जामताड़ा नगर पंचायत : अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर बीजेपी को जीत मिली है। अध्यक्ष रीना कुमारी बनेंगी तो उपाध्यक्ष पद पर चंडीशरण दे जीते हैं।

मिहिजाम नगर परिषद : अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी कमल गुप्ता और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी शांति देवी को जीत मिली है।

नगर उंटारी नगर पंचायत : बीजेपी की विजया लक्ष्मी देवी 2458 मतों से जीतीं। बसपा की किरण दूसरे नंबर पर रहीं।

गढ़वा नगर परिषद : बीजेपी प्रत्याशी पिंकी केशरी 193 वोट से जीतीं। झामुमो के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे।

बुंडू नगर पंचायत : अध्यक्ष पद पर बीजेपी के राजेश उरांव आगे। उपाध्यक्ष पद आजसू के सुनील जायसवाल आगे।

बासुकीनाथ नगर पंचायत : अध्यक्ष पद पर बीजेपी की पूनम देवी को जीत मिली है, जबकि उपाध्यक्ष पद कांग्रेस प्रत्याशी अमित कुमार की झोली में गया।

साहिबगंज नगर परिषद : बीजेपी प्रत्याशी श्रीनिवास यादव को अध्यक्ष पद पद पर जीत मिली है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर झाविमो प्रत्याशी रामानंद साह जीते।

बरहरवा नगर पंचायत : बीजेपी प्रत्याशी श्यामलदास अध्यक्ष पद से और बीजेपी प्रत्याशी लोकेश कुशवाहा उपाध्यक्ष पद पर विजय हुए।

सरायकेला नगर परिषद : अध्यक्ष पद पर बीजेपी की मीनाक्षी पटनायक जीतीं। उपाध्यक्ष पद पर झामुमो प्रत्याशी को मिले जीत।

डोमचांच नगर पंचायत : आजसू के राजकुमार मेहता जीते, उपाध्यक्ष पद पर राजद के पप्पू मेहता जीते।

रामगढ़ नगर परिषद : आजसू के योगेश बेदिया अध्यक्ष पद का चुनाव जीते। कांग्रेस के दिनेश मुंडा को 5037 वोटों से हराया।

लोहरदगा नगर परिषद : अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की अनुपमा भगत ने बीजेपी की मनोरमा एक्का को हराया।

फुसरो नगर परिषद : कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत हासिल की।

सिमडेगा नगर परिषद : अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा कुल्लू से जीतीं। उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी उम्मीदवार ओमप्रकाश साहू जीते।

गुमला नगर परिषद : अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के दीप नारायण उरांव और उपाध्यक्ष पद झामुमो के कलीम जीते।

कपाली नगर परिषद : अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत। उपाध्यक्ष पद पर चुनाव रद हो गया है।

चाईबासा नगर परिषद : अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर झामुमो का कब्जा।

मधुपुर नगर परिषद : अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर झामुमो ने कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद पर झामुमो प्रत्याशी सेवानिवृत्त शिक्षिका लतिका मुर्मू ने 1347 वोट से जीत दर्ज कराई। दूसरे स्थान पर बीजेपी, जेएमएम को 10,159, बीजेपी को 8812 उपाध्यक्ष पद पर झामुमो प्रत्याशी जियाउल हक उर्फ टार्जन को जीत मिली है।

राजमहल नगर पंचायत : झामुमो प्रत्याशी केताउद्दीन शेख अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी पार्थ दत्ता जीते।

छतरपुर नगर पंचायत : अध्यक्ष और उपाध्यक्ष झारखंड विकास मोर्चा के नाम।

हुसैनाबाद नगर पंचायत : अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर राजद ने जमाया कब्जा।

गोड्डा नगर परिषद : निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल ने अध्यक्ष पद पर बीजेपी के अजीत सिंह को हराया। उपाध्यक्ष पद पर झाविमो की वेणु जीतीं।

दुमका नगर परिषद : अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता झा और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय विनोद लाल 1697 मतों से विजयी रहे।

34 निकायों में 16 को पड़े थे वोट

34 शहरी निकायों के लिए 16 अप्रैल को वोट पड़े थे। महापौर/अध्यक्ष तथा उप महापौर/उपाध्यक्ष के क्रमश: 34 तथा 33, जबकि वार्ड पार्षद के 749 पदों में से 724 के लिए हुए चुनाव के नतीजे ओ हैं। शेष 25 वार्ड पार्षदों का चुनाव पहले ही निर्विरोध हो चुका है। ईवीएम में कैद कुल 4,553 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आयाहै। इनमें से महापौर/अध्यक्ष पद के लिए 278, उप महापौर/उपाध्यक्ष के लिए 314 तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 3961 प्रत्याशी शामिल हैं। इनमें से 2066 महिला प्रत्याशी हैं। कपाली में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव रद कर दिया है। झामुमो प्रत्याशी के चुनाव चिह्न में गड़बड़ी की शिकायत पर राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में निर्णय लिया था।

65.52 फीसद हुआ मतदान

2013 की तुलना में इस बार 2.35 फीसद मत अधिक पड़े थे। 2013 में जहां 63.17 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था, वहीं इस चुनाव में 65.52 फीसद मतदान हुआ।

National News inextlive from India News Desk