- एक जुलाई से होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

- सरकार के पोर्टल से खरीदे जाएंगे डस्टबिन

- पार्षदों में रोष, महापौर से मिले पार्षद जताया रोष

आई एक्सक्लूसिव

मितेंद्र गुप्ता

मेरठ। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अभी इंतजार करना होगा। दरअसल, नगर निगम सरकार की वेबसाइट से ही डस्टबिन की खरीदारी करेगी। उसके बाद ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू होगा। निगम की माने तो इस माह में डस्टबिन की खरीदारी कर ली जाएगी।

 

जैम पोर्टल से होगी खरीदारी

नगर निगम अब केंद्र सरकार के पोर्टल गवर्मेट ई मार्केट से डस्टबिन की खरीदारी करेगा। इसके लिए निगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा रहा है। उसके बाद पता चलेगा कि कब तक डस्टबिन मेरठ तक पहुंचेंगे। वहीं, डस्टबिन खरीदारी के लिए आए टेंडर को कैंसिल कर दिया गया है।

 

नहीं हो सका अनुबंध

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अभी तक अनुबंध का काम पूरा नहीं हुआ है। केवल संबंधित दो कंपनियों को लेटर इश्यू कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने अभी तक उस लेटर साइन नहीं किया है। इतना जरूर है कि कंपनी से तैयार रखने के लिए कहा गया है।

 

इतनी देरी क्यों

नगर निगम को यदि केंद्र सरकार के पोर्टल से ही डस्टबिन की खरीदारी करनी थी तो इतना समय क्यों लगाया था। डस्टबिन वितरण के लिए पहले ही तारीख निश्चित हो गई थी। बावजूद इसके, निगम के अधिकारियों ने कोई प्रयास नहीं किया। अब जब डस्टबिन वितरण की तारीख आई तो सरकार के पोर्टल से डस्टबिन वितरण खरीदने की बात कहने लगे।

 

वर्जन

सरकार के पोर्टल से डस्टबिन की खरीदारी की जाएगी। इसके बाद ही वितरण होगा। इस माह में डस्टबिन की खरीदारी कर ली जाएगी। एक जुलाई से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

मनोज कुमार चौहान, नगर आयुक्त