तेरे नाम

फिल्म तेरे नाम में भी अभिनेता सलमान खान जेल जा चुके हैं। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ भूमिका चावला थीं। इस फिल्म में भी सलमान खान जेल के अंदर नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन निर्देशक सतीश कौशिक ने किया था। 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान ने अपने अभिनय के अलावा अपनी हेयरस्टाइल से भी लोगों का दिल जीत लिया था।

गर्व

सलमान के जेल जानें वाली भूमिकाओं में फिल्म गर्व का नाम भी शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक पुनीत इस्सर ने किया था। 2004 में पुलिस, अपराधियों और नेताओं के गठजोड़ पर बनी इस फिल्म में दर्शकों ने सलमान के किरदार को खूब सराहा था। इस फिल्म में सलमान के अलावा शिल्पा शेट्टी, अरबाज खान, आकांक्षा मल्होत्रा, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, अनुपम खेर आदि का रोल भी काफी सरानीय रहा।

करन अर्जुन

फिल्म करन अर्जुन में सलमान खान की जबरदस्त भूमिका देखी गई थी। इस फिल्म में उनका डबल रोल होता है, इसमें भी वह सलाखों के पीछे नजर आते हैं। इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। साल 1995 में आई इस फिल्म में सलमान ख़ान के अलावा शाहरुख़ ख़ान, काजोल देवगन, अमरीश पुरी, राखी गुलज़ार, ममता कुलकर्णी, जॉनी लीवर आदि भी मुख्य भूमिका में थे।

जुड़वां

1997 में फिल्म मेकर डेविड धवन की फिल्म जुड़वां ने काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में सलमान खान है। फिल्म में सलमान खान जेल जाते दिखे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि सलमान खान की बेहतर परफॉर्मेंस और अनु मलिक के हिट संगीत के सहारे फिल्म ने सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का था।  

मुझसे शादी करोगी

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' भी उन फिल्मों में शामिल है, जिसमें सलमान सलाखों के पीछे नजर आते हैं। यह फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सलमान के अलावा अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और अमरीश पुरी भी मुख्य भूमिका में नजर आते हैं।

बजरंगी भाईजान

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान का जबरदस्त किरदार देखने को मिलता है। इस फिल्म के एक सीन में सलमान पाकिस्तान में सलाखों के पीछे नजर आते हैं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था और इसमें सलमान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk