CHAIBASA : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को प्राथमिक विद्यालय मधुतालाब (मधु बाजार) में जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रधान की अध्यक्षता में हुई। इसमें विद्यालयों की कार्यवाधि 9 से भ् बजे तक करने का जिला शिक्षा अधीक्षक के आदेश पर चिंतन-मनन किया गया। इस अवसर पर संघ ने निर्णय लिया कि विद्यालयों की कार्यवाधि 9 से भ् बजे तक करने पर शिक्षक बाध्य नहीं होंगे। बैठक में कहा गया कि जब तक जिला शिक्षा अधीक्षक ख्ख्0 दिन का शैक्षणिक कलेंडर नहीं निर्गत करेंगी तब तक 800 एवं क्000 घंटे कक्षाएं संचालन करने की कोई गुंजाइश नहीं है। बैठक में उपेंद्र प्रसाद को कार्यवाहक प्रधान सचिव सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बता दें कि रणजीत सिंह के आकस्मिक निधन के बाद प्रधान सचिव का पद खाली हो गया था। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष व सचिव को निर्देश दिया गया कि वे यथाशीघ्र सदस्यता अभियान आरंभ कर दें। साथ ही जानकारी दी गयी कि शिक्षकों का ई-सेवा पुस्तिका तैयार करने का सरकारी आदेश मिल चुका है लिहाजा शिक्षक यथाशीघ्र कम्प्यूटर में ई-सेवा पुस्तिका दर्ज करा लें। बैठक में रोष व्यक्त किया गया कि जिले में ख्0 वर्षो से प्रोन्नति कार्य लंबित है। लिहाजा प्रोन्नति को लेकर संघ आंदोलन करेगी। संघ ने इस बाबत निर्णय लिया कि दिसंबर माह के अंत तक प्रोन्नति की कार्य नहीं होता है तो संघ जनवरी ख्0क्भ् के धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरे सप्ताह से प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी माह अप्रैल क्भ् तक वेतन विपत्र पर हस्ताक्षर करते रहेंगे। मिश्र ने कहा कि संभवत: आचार संहिता समाप्त होने के बाद फिटमेंट कमेटी पर कोई निर्णायात्मक आदेश रांची से निर्गत हो सकता है। इससे पूर्व बैठक में स्व। रणजीत सिंह एवं संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी एस। ईश्वरन के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। बैठक में मुख्य रूप से गुमदा तियु, अशोक राम, नूर डांडेल, हरिश्चंद्र सामड, नरेश कुंटिया, कृष्णा देवगम, प्रदीप प्रधान, आनंद गुप्ता, राज बिहारी महतो, अनिल कुमार महतो, श्यामल झा, शिव शंकर महतो, दामू सुंडी, अनिल देहुरी, मुकुंद बालमुचू, नारायण सिरका, महेश पिंगुवा, मो। शमशेर आलम आदि उपस्थित थे।