डीपीएस में बच्चों को भी करेंगे संबोधित

RANCHI (23 Sep) : नोबेल शांति विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा शुरू की गई भारत यात्रा ख्भ् सितंबर को रांची पहुंचेगी। यात्रा क्क्.ब्भ् बजे रिम्स से निकलेगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के भ्000 से अधिक लोगों के मार्च में शामिल होने का अनुमान है। स्टूडेंट्स, पॉलिटिकल लीडर्स, सिविल सोसाइटी, धर्म गुरुओं और पीडि़त बच्चे तक इस यात्रा में श्री सत्यार्थी के साथ चलेंगे। रिम्स में श्री सत्यार्थी बच्चों की तस्करी और बाल यौन उत्पीड़न के मुद्दों के बारे में उन्हें लोगों को संबोधित भी करेंगे। दोपहर में श्री सत्यर्थी डीपीएस स्कूल, रांची में स्टूडेंट्स से मुखातिब होंगे।

क्क् हजार किलोमीटर लंबी यात्रा

यह यात्रा कन्याकुमारी से क्क् सितंबर को शुरू हुई और क्म् अक्टूबर को नई दिल्ली में समाप्त हो जाएगी। इस यात्रा के क्रम में श्री सत्यार्थी ख्ख् राज्यों के क्क्,000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। श्री सत्यार्थी पिछले फ्म् सालों से पूरी दुनिया में बच्चों की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए प्रचार कर रहे हैं। नोबेल शांति पुरस्कार (ख्0क्ब्) उनके निरंतर प्रयासों और बाल अधिकारों को लेकर संघर्ष के लिए ही मिला है। यात्रा बाल-बलात्कार और बाल यौन उत्पीड़न के खिलाफ तीन साल के अभियान की शुरूआत है, जिसका उद्देश्य जागरुकता बढ़ाने और मामलों की रिपोर्टिग, चिकित्सा और मुआवजे सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को आवाज देना है।