ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ। कल्बे सादिक बनारस में बोले

VARANASI

मुस्लिमों का सबसे अधिक नुकसान खुद मुसलमानों ने किया है। उन्हें योगी से नहीं बल्कि ओवैसी व अय्यूब जैसे लोगों से खतरा है। यह बातें रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु डॉ। कल्बे सादिक ने कही। वह बनारस में मुकीमगंज स्थित इमानिया अरबी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक जहाज की तरह है। जब जहाज आगे बढ़ेगा तो सभी धर्म के लोग खुद ही आगे बढ़ेंगे। कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश से अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध मिटाने की कोशिश करते हैं, तो वे हमेशा प्रदेश के मुसलमानों को अपने साथ पाएंगे।

कश्मीर मसले पर बहकावे में हैं

कश्मीर के मसले पर कहा कि लोग उसी बहकावे में जी रहे हैं, जिसका शिकार आजादी के समय अखंड भारत का मुसलमान हुआ था। असम की गायिका नाहिद आफरीन के खिलाफ फतवे की डॉ। कल्बे सादिक ने निंदा करते हुए कहा कि लोग सिर्फ उन ब्म् फतवों को ही देख रहें हैं, जबकि नाहिद के साथ सैकड़ों उलमा खड़े हैं। तीन तलाक के मामले पर कहा कि इस मसले का ही जल्द ही निदान खोज लिया जायेगा।

बतायी शिक्षा की अहमियत

इमानिया अरबी कॉलेज के क्भ्0वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जश्ने यादगार के अंतिम दिन रविवार को अध्यक्षता करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया। कहा आधुनिक शिक्षा को छोड़ने वाला व्यक्ति समाज की मुख्य धारा से पीछे रह जाएगा। कार्यक्रम में इमाम-ए-जुमा मौलाना जफर हुसैनी ने मदरसे की अब तक की उपलब्धियों को पेश किया। मौलाना फजले मुमताज, मौलाना फिरोज अब्बास आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईरानी कल्चर हाउस-दिल्ली के मौलाना महदी महदवीपुर थे। संचालन मौलाना गुलाम हुसैन हल्लौरी ने किया।