1. रितिक रोशन :
कंगना ने इस बात को मानने से इनकार नहीं किया कि वह रितिक के साथ रिलेशनशिप में थीं। मगर साल 2014 में उनके रिश्ते खत्म हो गए। वह रितिक से शादी करना चाहती थीं। मगर रितिक पीछे हट गए। फिर उन्होंने उनके ईमेल का गलत इस्तेमाल किया। बस यहीं से कंगना-रितिक के बीच दूरियां बनती गईं। अब यह तकरार इतनी बढ़ गई है कि कंगना ने बीते दिनों सार्वजनिक रूप से रितिक और उनके पापा राकेश रोशन को उनसे माफी मांगने के लिए कह दिया।
बॉलीवुड के 4 कलाकार जो कंगना रनौत के निशाने पर रहे
2. करन जौहर :
बिंदास एक्ट्रेस कंगना रनौत के निशाने पर मशहूर बॉलीवुड निर्देशक करन जौहर भी रहे। नेपोटिज्म पर कंगना और करण जौहर के बीच जो तकरार हुई थी, वो कोई नहीं भूल सकता। हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में फिर कंगना ने करण पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मूवी माफिया हैं।
बॉलीवुड के 4 कलाकार जो कंगना रनौत के निशाने पर रहे
3. आदित्य पंचोली :

बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगन का एक्टर आदित्य पंचोली के साथ भी अफेयर रहा है। आदित्य और वो तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। मगर आदित्य ने उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाईं। वह उन्हें मारते-पीटते थे। उनसे बचने के लिए कंगना को होटल में जाकर रुकना पड़ता था। लेकिन आदित्य उनका पीछा करते हुए होटल पहुंच जाते थे। आखिर में तंग आकर कंगना ने आदित्य के खिलाफ एफआईआर भी कर दी थी।
बॉलीवुड के 4 कलाकार जो कंगना रनौत के निशाने पर रहे
4. अध्ययन सुमन :
मशहूर एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी कंगना के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं। फिल्म राज-2 में कंगना के साथ काम कर चुके अध्ययन और कंगना के बीच कई सालों पहले ही दरार पड़ चुकी थी। अध्ययन ने कंगना के ऊपर आरोप लगाया था कि, वह उन्हें गंदी-गंदी गालियां देती थीं और जलील करती थीं। साथ ही उन्होंने कंगना पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया।
बॉलीवुड के 4 कलाकार जो कंगना रनौत के निशाने पर रहे

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk