राज खोले करन ने

हाल में दिए एक इंटरव्यू में करन  जौहर ने अपने दिल के कुछ अनसुने राज खोले। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे पलों के बारे में बताया। ये वह समय था जब वह जबरदस्त अकेलेपन और तनाव से गुजर रहे थे। ऐसे में भी वह इस शहर को छोड़ने के बारे में नहीं सोच सकते थे। उन्होंने बताया कि ये उनके लिए उनकी जिंदगी का सबसे बुरा लम्हा था।

छा गया था डिप्रेशन

ये वो समय था, जब वह खुद के लिए कुछ नहीं कर पा रहे थे। अपने चारों ओर ढूंढने पर भी उनको खुशी नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने बताया कि वह इतने ज्यादा डिप्रेशन में आ गए थे कि उनको पूरी रात नींद नहीं आती थी। उनको ऐसा लगने लगा था कि अपने पिता को खोने के बाद अब अपनी जिंदगी में हुए नुकसानों की वो भरपाई नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही उनको एक और डर था। डर 44 की उम्र में जीवन साथी के न होने का। जीवन साथी नहीं है, तो बच्चों के न होने का।

यह जानकर कैसे करन जौहर ने दी डिप्रेशन को मात,कहेंगे वाह जनाब!

कारण था ये

वैसे किसी भी सूरत में अपने डिप्रेशन के लिए करन बॉलीवुड को ब्लेम नहीं करते। इसका कारण थी उनके खुद के आसपास की टेंशंस। उन्होंने बताया कि ये एक अलग तरह की चिंता थी, जो उन्हें सता रही थी। उनका डिप्रेशन इतना बढ़ गया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें लगने लगा कि उनके दिल की धड़कनें रुकने लगी हैं। उस समय उनको याद आया कि एक बार सैफ अली खान के साथ भी ऐसा हुआ था। उस समय वह जिस डॉक्टर के पास गए थे, करन  भी कुछ ही मिनटों में उसके पास पहुंच गए।

ऐसे दूर भगाया डिप्रेशन को

उसके बाद उन्होंने साइक्लोजिस्ट की मदद ली। मेडिटेशन किया। करन  बताते हैं कि ये अब से दो साल पहले की बात है। तब से वह मेडिटेशन करते आ रहे हैं और सिर्फ तीन महीने पहले ही उन्होंने मेडिटेशन बंद किया है। अब फिलहाल वह पूरी तरह से डिप्रेशन फ्री हो गए हैं। इसके साथ ही अब उन्होंने इस बात को मान लिया है कि जिंदगी में शादी और लाइफ पार्टनर होना ही जरूरी नहीं है। यहां और भी बहुत कुछ है जो आपकी जिंदगी को खुशियों और कामयाबी से भर सकता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk