करिश्मा के पूर्व पति इनसे कर रहे हैं शादी
करिश्मा कपूर के साथ 13 साल बिता चुके संजय कपूर शादी करने जा रहे हैं। संजय कपूर अगले महीने दिल्ली बेस्ड मॉडल प्रिया सचदेव से विवाह रचाने की तैयारी में हैं। ये शादी न्यूयॉर्क में होगी और बेहद करीबी लोगों को इस शादी का न्योता दिया गया है। संजय कपूर और प्रिया सचदेव दोनों ही तलाकशुदा हैं। संजय और करिश्मा की तलाक की अर्जी पर मुंबई की फैमिली कोर्ट ने पिछले साल जून में अपनी मुहर लगाई थी। प्रिया सचदेव जाने माने होटेल व्यवसायी विक्रम चटवाल की पूर्व पत्नी रह चुकी हैं।
संजय प्रिया दोनो हैं तलाकशुदा
संजय प्रिया को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। अक्सर पार्टी सर्किल में वो एकदूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते पर पहले ही मुहर लगा दी थी। दोनों ही परिवार इस शादी की तैयारियों में जुटे हैं। करिश्मा कपूर और संजय के दो बच्चे हैं। बेटी बड़ी है जबकि बेटा कियान राज कपूर अब करीब 6 साल का हो चला है। करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर ना के बराबर है। उनके भी बिजनेसमैन संदीप तोसनीवाल के साथ डेट करने की खबरें आती रहती हैं। दोनों का शादी का इरादा भी है। करिश्मा संदीप को कपूर फैमिली में भी इंट्रोड्यूज करा चुकी हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk