बनारस पहुंचे जस्टिस काटजू ने कहां सभी नेताओं को फांसी दे देनी चाहिए

VARANASI

अपने बयान से विवाद को हवा देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने शनिवार को भी बीफ बैन किया जाने के सवार पर विवादित बनाया दे डाला। काटजू का कहना है कि गाय एक जानवर है वह इंसान की मां कैसे हो सकती है। मैं बीफ खाता हूं और खाता रहूंगा। उन्होंने यह बयान बनारस बाबतपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।

उनके बयान पर बीएचयू के छात्रों में उबाल है। बीएचयू में एक कार्यक्रम में पहुंचे काटजू का स्टूडेंट्स ने जमकर विरोध किया और उनके साथ धक्का मुक्की भी की। उन्होंने नेताओं को भी निशाने पर लिया। दादरी में हुई घटना पर बोले कि सभी नेता बदमाश और निकम्मे हैं, उन्हें फांसी दे देनी चाहिए।

खाता हूं खाता रहूंगा बीफ

गाय के मांस पर बैन लगाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दुनिया के ज्यादातर देशों में गाय का मांस खाया जाता है। इसमें गलत क्या है? नेता किसी को रोकने वाले कौन होते हैं। मैं बीफ खाता हूं और खाता रहूंगा। देखता हूं कौन रोकता है? अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, अरब, चीन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे तमाम देशों के लोग बीफ खाते हैं। वहां तो प्रतिबंध नहीं लगाया गया। गाय को माता कहा जाता है। एक जानवर इंसान की मां कैसे हो सकती है? कहाकि गाय भी घोड़े और कुत्ते की तरह जानवर है। मैं उसे माता नहीं मानता।

नेताओं को हो फांसी

दादरी में गो मांस खाने की सूचना पर एक व्यक्ति को जान से मारने के मामले पर काटजू ने कहा कि ऐसी घटनाएं राजनैतिक लोगों का शिकार हो जाती है। देश के सभी नेताओं को फांसी दे देनी चाहिए। नेताओं ने केवल देश को लूटा है। ऐसा ही होता रहेगा तो देश में बहुत जल्द बगावत होगी। बेसहारा आदमी को पकड़कर मारने वाले लोगों को सजा होनी चाहिए। नेता वहां वोट बैंक की पॉलिटिक्स कर रहे हैं।

काटजू के बयान पर उबाल

काटजू ने गाय पर जो विवादित बयान दिया है उसको लेकर विरोध में जोर पकड़ रहा है। बीएचयू में एक कार्यक्रम में पहुंचे काटजू का स्टूडेंट्स ने विरोध किया और उसके साथ धक्का मुक्की भी की। वहीं उनके बयान पर काशी विद्यापीठ के छात्रों ने पुतला दहन किया।