-पिछले साल 12 कंपनियों ने केदारनाथ हवाई सेवा पर भी अपनी सेवाएं

DEHRADUN: केदारनाथ में हवाई सेवा शुरू करने पर शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने केदारनाथ में हवाई सेवा देने वाले कंपनियों से ख्ब् अप्रैल तक मंजूरी लेने के लिए आवेदन मांगे हैं। बताया जा रहा है इसके लिए कई कंपनियों के आवेदन आ चुके हैं और आखिरी दिन होने के कारण कइयों के आज आने की उम्मीद है।

केदारनाथ यात्रा शुरू होने में चंद दिन

अब तक हवाई सेवाएं शुरू होने को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि कंपनियों ने हेली सेवा शुरू करने को दिलचस्पी दिखाई है। शासन स्तर पर भी हेली सेवाएं शुरू करने को इच्छुक कंपनियों से मंजूरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आज ही आखिरी तारीख बताई गई। सिविल एविएशन के चीफ इंजीनियर के अनुसार उम्मीद की जा रही है कि इस बार तीन मई से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू कर दी जाएगी।

फाटा, सेरसी व गुप्ताशी से चलेगी हवाई सेवा

सिविल एविएशन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस बार हेली कंपनियों ने अपना यात्रा किराया बढ़ाने का भी मन बनाया है। जिस पर आखिरी मुहर शासन स्तर से लगनी बाकी है। लेकिन पिछले साल फाटा से साढ़े छह हजार व गुप्तकाशी ने सात हजार रुपए का किराया आने-जाने के लिए निर्धारित किया गया था। इस बार किराए की क्या स्थिति होगी, इस पर शासन व हेली कंपनियों की सहमति के बाद ही तय हो पाएगा। बताया गया है कि इस बार केदारनाथ के लिए तीन स्थानों से हेली सेवाएं शुरू होने के लिए कंपनियों ने अपनी सहमति दी है। जिसमें फाटा, गुप्ताकशी व सेरसी शामिल हैं। इसी प्रकार से पिछली बार क्ख् कंपनियों ने अपनी सेवाएं दी थीं। लेकिन इस दफे कितनी कंपनियां हेली सेवा के लिए आगे आएंगी, आवेदन की आखिरी तारीख के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।