-लगातार हो रहे भूस्खलन से बढ़ी यात्रा की डेट

-गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ में यात्रा जारी

DEHRADUN : बारिश व लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर तीन दिन और रोक लगा दी है। अब केदारनाथ यात्रा पर ख्म् जुलाई तक रोक रहेगी। इधर, गंगोत्री, यमुनोत्री व बद्रीनाथ की यात्रा जारी है।

तीन बार लग चुकी है रोक

वेडनसडे को बद्रीनाथ के लिए फ्00 व हेमकुंड के लिए करीब म्भ् यात्री पहुंचे। वहीं गंगोत्री में ख्00 व यमुनोत्री के लिए 8क् यात्री दोनों धामों में दर्शनों के लिए पहुंचे। दरअसल, बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है। सोनप्रयाग में धंसा पुल तैयार नहीं हो सका। वहीं गौरीकुंड से आगे पैदल यात्रा मार्ग पर भी लैंड स्लाइडिंग जारी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर ख्म् जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है। जबकि, इससे पहले तीन बार केदारनाथ यात्रा पर रोक लग चुकी है।