बिल की लंबाई से हैं स्तब्ध
केरी ब्राउन इंग्लैंड में ग्लूस्टरशायर के चेल्टेन्हम में रहती हैं। वो अगले साल मार्च में शादी करने जा रही हैं और उसके लिए वे खुद सारी तैयारियां कर रही हैं। उन्हें अपने नये घर की कुर्सियों के लिए कपड़ा चाहिए था, वही खरीदने वो नजदीकी दुकान रेंज स्टोर में गयीं। उन्होंने वहां कवर के लिए करीब 30 मीटर कपड़े की डिमांड की। जो कपड़ा उन्हें पसंद आया वो पूरा था भी नहीं अत उन्होंने जितना था उतना ही कपड़ा लिया और दुकान से अनुरोध किया कि वो वैसा ही और कपड़ा उन्हें मंगा दें। उनके खरीदे हुए कपड़े का मूल्य करीब 51 पाउंड हुआ जिसकी उन्हें रसीद दी गयी और हैरान रह गयी। करीब 15 फुट लंबा ये बिल शायद दुनिया का सबसे लंबा बिल होगा।

51 पाउंड का सामान खरीदा,बिल पकड़ा दिया 15 फुट का

आधे घंटे किया इंतजार
हालाकि केरी की हैरानी तो उसी समय शुरू हो गयी थी जब सामान लेने के बाद उन्हें करीब आधे घंटे तक रसीद लेने के लिए इंतजार करना पड़ा और जब रसीद उनके हाथ में आयी तो उनको समझ में आया कि इस देरी की वजह क्या थी। इतनी बड़ी रसीद के प्रिंट होने के लिए इतना समय तो लगना ही था। हालाकि वो इसे स्टोर वालों की पारदर्शिता का सबूत मानते हुए इससे परेशान नहीं हैं। बिल में कपड़े की क्वालिटी और दूसरी विशषताओं सहित एक एक डिटेल लिखी हुई थी। कैरी के मंगेतर माइक डे ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बिल के साथ दोनों की तस्वीर भी शेयर की।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk