सुयश बाजपेई

- इतने बकाएदारों से बकाया वसूलने में नाकाम केस्को ने उठाया कदम

- बकाएदारों को तलाश भी नहीं कर पा रहा है केस्को

Kanpur@inext.co.in : केस्को के इम्प्लाइज के नकारेपन का एक और खुलासा हुआ है। वह अपने बकाएदारों को ही तलाश नहीं कर पा रहा है। इससे नाकाम केस्को ने 1.43 लाख बकाएदारों के बिजली के बिल जारी करना बन्द कर दिया है।

नंबर एक पर फूलबाग डिवीजन

केस्को ने लंबे समय से चले आ रहे बकाएदारों के बिजली की बिलिंग बन्द करनी शुरू कर दी है। फिलहाल केस्को के सभी 18 डिवीजन में मिलाकर इनकी संख्या 1.43 लाख पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक फूलबाग डिवीजन के बिल बताए जा रहे है। इनकी संख्या 22992 है। इसी तरह दूसरे नम्बर पर इलेक्ट्रिसिटी हाउस परेड डिवीजन है। जिसमें 21156 कन्ज्यूमर शामिल है। केस्को के सर्किल एक में अन्य डिवीजन में कोपरगंज आलूमंडी, जरीबचौकी भी शामिल है। इन डिवीजन में क्रमश: 16 व 14 हजार से अधिक बिजली के बिल जारी करना बन्द किया गया है।

क्या है वजह

केस्को अफसर आरडी पांडेय ने बताया, बकाएदारों से बिजली के बिल वसूलने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। लेकिन 1.43 बकाएदारों ऐसे हैं, जो अब कनेक्शन में दिए गए पते पर नहीं रहते हैं। इनसे बिजली का बिल वसूलने के लिए तहसील के जरिए आरसी भी जारी की गई। बावजूद इसके सफलता नहीं मिली। तहसील टीम भी इन्हें खोज नहीं पाई है। इसी वजह से बिजली के बिल जारी करना बन्द किया गया है।

डिवीजन - कन्ज्यूमर की बिलिंग बन्द की गई

फूलबाग- 22992

इलेक्ट्रिसिटी हाउस परेड- 21156

जरीबचौकी- 16555

आलूमंडी- 14235

देहली सुजानपुर- 2960

हैरिसगंज- 6857

रतनपुर- 4523

किदवई नगर- 11500

नौबस्ता- 1026

व‌र्ल्ड बैंक बर्रा- 1062

गोविन्द नगर- 8820

जाजमऊ- 4355

सर्वोदय नगर- 6175

विकास नगर- 3174

दादा नगर- 1393

गुमटी- 7003

कल्याणपुर- 3064

नवाबगंज- 6759

टोटल- 143609

अब बिलिंग हो रही है 536226 कन्ज्यूमर्स की