KANPUR : सैटरडे को चमनगंज में केस्को के इंजीनियर एसके सिंह, एजाज रसूल का लोगों ने घेराव किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी व हंगामा किया। हंगामे की जानकारी पाकर चमनगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब कहीं जाकर लोगों ने हंगामा शान्त किया। उन्होंने के इंजीनियर पर अवैध वसूली व अपशब्द कहने का आरोप लगाया। केस्को के एमडी एसएन बाजपेई ने कहा कि टीम ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी पाकर पहुंची। कटे हुए एरियल बंच कंडक्टर पर लोगों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए।