-जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी का है रहने वाला

-नदी में नहाने के दौरान हुई घटना, खोजबीन में जुटी रही पुलिस

JAMSHEDPUR: शहर में सोमवार की रात से हो रही तेज बारिश से खरकई और स्वर्णरेखा नदी उफान पर है। मंगलवार को नदी में नहाने के दौरान मो। कालू (क्7) पानी की तेज धार में बह गया। ऐसा उसके तीन दोस्त सगीर, मंजूर और राजा ने पुलिस को बताया है। कालू के परिजनों को दोस्तों ने बताया कि वे सभी गरीब नवाज कालोनी और पार्वती घाट के बीच दोपहर को नहाने गए थे। सभी नहाकर बाहर निकल गए, लेकिन गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो। एतवा के पुत्र मो। कालू का कोई अता-पता नही चल पाया।

पानी में समाते हुए देखा था

राजा ने बताया कि उसने मो। कालू को पानी में समाते हुए देखा, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। इस कारण वह उसे बचाने के लिए नहीं गया। देखते ही देखते ही वह नदी की तेज बहाव में बह गया। कुछ लोग यह बयां करते रहे कि स्थानीय युवक उंचाई से नदी में छलांग लगाते हैं और स्नान करते है। कालू ने भी ऐसा ही किया और पानी में बह गया। किशोर के बहने की सूचना जुगसलाई इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी तक पहुंची। अपने स्तर से उसकी खोजबीन पुलिस ने कारवाई। गोताखोरों की भी मदद ली गई। लेकिन कालू का पता नहीं चल पाया।