- पाटलिपुत्र स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित खेल सम्मान में 248 प्लेयर्स हुए सम्मानित

- हर प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, खेलों में टेक्नोलॉजी का बढ़ेगा प्रयोग

PATNA: खेल में टेक्नोलॉजी का प्रयोग बढ़ाया जाएगा। इसके लिए हर लेवल पर कम्प्यूटराइजेशन किया जाएगा, ताकि खेलों का आयोजन और इससे संबंधित लोगों को समय पर जानकारी मिल सके और बेहतर को-आर्डिनेशन किया जा सके। ये बातें कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विवेक कुमार सिंह ने पाटलिपुत्र स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में खेल सम्मान समारोह-2015 के आयोजन के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल इवेंट की जानकारी ऑनलाइन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर प्रखंड में एक स्टेडियम खोला जाएगा। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। नालंदा में बनेगा इंटरनेशनल स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स और इंटरनेशनल स्तर का स्टेडियम तैयार किया जाएगा। नालंदा यूनिवर्सिटी के पास के ही एक एरिया में डेवलप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी जगह पर एक आईटी सिटी की स्थापना भी की जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि क्रिकेट का विवाद अपनी जगह है, लेकिन हमारा काम बुनियादी संरचना विकसित करना है।

मंत्री राम लषण राम 'रमण' ने दिया सम्मान

खेल सम्मान समारोह में बिहार के विभिन्न कोटि के 248 खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। सीएम नीतीश कुमार और कला, संस्कृति, युवा एवं खेल विभाग के मंत्री राम लषण राम 'रमण' ने खिलाडि़यों को मोमेंटो और सम्मान राशि प्रदान किया। इसमें राष्ट्रीय श्रेणी के पुरस्कार में नमिता सिन्हा सेपकटाकरा, श्वेता शाही रग्बी फुटबॉल, अमृता कुमारी फुटबॉल, कोमल कुमारी फुटबॉल, कुमार गौरव चेस, हॉकी ट्रेनर मनोज कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। नमिता सिन्हा को एक लाख 80 हजार रुपए की सर्वाधिक खेल सम्मान राशि दी गई। जबकि श्वेता शाही को 83 हजार 334 रुपए की सम्मान राशि दी गई। इसके अलावा स्कूल गेम्स में बड़ी संख्या में खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया।

खेल कोटा दोगुना होगा

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि खिलाडि़यों को बेहतर अवसर देने के लिए पुलिस विभाग में खेल कोटा दोगुना किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक संख्या में खिलाडि़यों की नियुक्ति संभव होगी। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों को सरकारी नौकरी देने का काम खेल संघों के आह्वान पर शुरू कर दिया गया है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढ़ांचा मजबूत किया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट के पास ही एक स्वीमिंग पुल के बनने के बाद इसमें कई इवेंट कराना सक्षम होगा।

माना कि अभी पीछे हैं

विवेक कुमार सिंह ने अपने एड्रेस में माना कि खेल के विकास के लिए जितना किया जाना चाहिए था, वह अब तक नहीं किया जा सका है। इसके लिए ट्रेनिंग, रिसोर्स और समयानुसार नियमावलंबी बनाने जाने की आवश्यकता है। उन्होंने माना कि अगर पर्याप्त ख्ेाल सुविधाएं स्टेट में ही व्यवस्था हो जाए, तो यहां से प्रतिभा को निकलने में देर नहीं होगी।

इन्हें मिला खेल सम्मान

चन्द्रेश्वरी प्रसाद सिंह

बिहार में फुटबाल के एक महान खिलाडी रहे हैं। खेल सम्मान समारोह में उन्हें बिहार खेल विभूति सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनके छोटे बेटे संजीव कुमार ने ग्रहण किया। भारत सरकार ने क्97म् में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने शुरुआत पटना फुटबॉल क्लब से की थी। साठ के दशक में वे कोलकाता गए बीएनआर के लिए खेले। उन्होंने वेस्ट बंगाल की तीन बड़ी टीमों मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिग के लिए खेला। क्970 में वे पटना आए और पहली बार आयोजित संतोष ट्राफी में खेले। वे मूलत: पटना के मसौढ़ी के रहने वाले हैं।

नमिता सिन्हा

नमिता सिन्हा को अगस्त, ख्0क्ब् में थाईलैंड में आयोजित सेपकटाकरा व‌र्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की। पिछले क्ख् साल से ये स्टेट और नेशनल लेवल पर कई प्रतियोगिताओं में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। वे ख्0क्ब् में बैंकाक में आयोजित बीच एशियन गेम्स में भारतीय सेपक टाकरा गेम्स का प्रतिनिधित्व भी किया। उन्होंने बताया कि फ्0 अगस्त को एशियन चैम्पियनशिप के कैंप में हैदराबाद के लिए रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि ख्0क्8 में एशियाड में मेडल जीतना है मेरा लक्ष्य।

श्वेता शाही

एशियाई महिला रग्बी फुटबॉल विजेता, जिन्होंने एशियन वीमेन चैम्पियनशिप ख्0क्भ्, चेन्नई में दूसरा स्थान हासिल किया। इन्होंने इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पार्टिसिपेट कर राज्य का नाम रौशन किया है। ये मूलत: नालंदा जिला की रहने वाली हैं।

अमृता कुमारी

अमृता कुमारी अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता ख्0क्भ् में दूसरा स्थान प्राप्त कर बिहार स्टेट का नाम गौरवान्वित किया है। ये बिहार की महिला फुटबॉल टीम का हिस्सा रहीं हैं। ये मूलत: सिवान जिला की रहने वाली हैं।