-13 अक्टूबर को घर से भाग गया था फैजान, रास्ते से किडनैप कर ले गया था मुंबई

PATNA : जानीपुर थाना के मुर्गीचक गांव के रहने वाले मीसिर अंसारी के बेटे मो। फैजान का किडनैप किया गया था। वह क्फ् अक्टूबर को घर से भागा था लेकिन रास्ते से ही उसका किडनैप कर लिया गया था। यहीं नहीं उसके घर वालों के मोबाइल पर छोटी-छोटी राशि फिरौती के तौर पर मांगा जा रहा था। क्भ् हजार रुपये फिरौती के तौर पर मांगा गया था। इसकी जानकारी के बाद सीनियर एसपी जितेन्द्र राणा ने एक टीम बनाई और मुंबई भेजा। किडनैपर को पकड़ना मुश्किल हो रहा था क्योंकि वह हर चार घंटे पर अपना स्थान बदल ले रहा था। टीम लगातार उसपर दबाव बनाई हुई थी। आखिरकार पुलिस ने किडनैपर को पकड़कर बच्चे को बरामद कर लिया। जानीपुर थाने में क्भ् अक्टूबर को फैजान के किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ था। इसकी जानकारी सीनियर एसपी जितेन्द्र राणा ने दी।