- मृत चालक की मां ने थाने में दो लोगों के पर दर्ज कराई प्राथमिकी

PATNA: महनार थाना के मजलिसपुर में अपराधियों ने जेसीबी चालक की हत्या कर शव घर के पास पेड़ से लटका दिया। मृतक की पहचान मजलिसपुर निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र अनंत सिंह के रूप में की गई है। शनिवार की सुबह शव पर नजर पड़ते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। महनार थानाध्यक्ष अभय सिंह को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। शव पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की मां गीता देवी ने जेसीबी मालिक मिथिलेश राय और उपेंद्र राय पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

बकाया था फ्0 हजार रुपए मजदूरी

हत्या का आरोप जेसीबी मालिक पर लगाया गया है। गीता देवी ने बताया कि अनंत लावापुर निवासी मिथिलेश राय के यहां जेसीबी चलाता था। मिथिलेश के यहां मजदूरी का फ्0 हजार रुपए बकाया था। बार-बार मांगने पर जब रुपए नहीं मिले तो अनंत ने काम करना बंद कर दिया था। दो दिन पहले मिथिलेश और उपेंद्र राय घर वालों के विरोध के बाद भी जबरन अनंत को काम पर ले गए थे। शनिवार सुबह अनंत का शव पेड़ से लटका मिला।