अंगूठे का पहला पोर:

जिन लोगों के अंगूठे का पहला पोर लम्बा होता है। वे लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। वे अपना मार्गदर्शन खुद ही करने के साथ ही काफी जागरुक रहते है। हालांकि हथेली से जुड़ा यह पोर कुछ ज्यादा ही लंबा है तो इसका मतलब है कि यह व्यक्ित कुछ खतरनाक करने वाला है। वहीं जिन लोगों का पहला पोर छोटा होता है वे लोग दूसरों पर निर्भर होने में अच्छा फील करते हैं। वे हर काम दूसरों की सलाह से ही करते हैं। जिन लोगों का पहला चौड़ाई में बना होता है इसका मतलब है कि वे लोग जिद्दी होते हैं। इतना ही नहीं जिनके पहले पोर की बनावट समकोण में है तो इसका मतलब है कि वे बेहद शातिर हैं। वे दिमाग से काफी चालाक होते हैं।

यदि हाथ की लकीरें हों ऐसी तो समझिए सरकारी नौकरी आपकी, बिजनेस में कामयाबी चूमेंगी कदम

अंगूठे का दूसरा पोर:

जिन लोगों के अंगूठे का दूसरा भाग लम्बाई में बना हो इसका मतलब है कि ये लोग भी काफी चालाक होते हैं। ऐसे में लोग सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव रहते हैं। वे लोगों से मिलना काफी पसंद करते हैं। वहीं जिन लोगों के अंगूठे का ये दूसरा पोर छोटा होता है वे दिमाग से ज्यादा नहीं सोचते हैं। ज्यादातर काम वे बिना सोचे समझे ही करते हैं। जिससे कई बार वे धोखा और नुकसान भी उठाते है। वहीं जिन लोगों के अंगूठे का पोर थोड़ा अंदर की ओर दबा होता है वे काफी तेज होते हैं। वे हर बात को गंभीरता से लेते हैं।

आपके हाथ में हैं ये रेखा तो समझो आप बनेंगे धन्नासेठ

अंगूठे का तीसरा पोर:

अंगूठे का तीसरा पोर शुक्र पर्वत का स्थान माना जाता है। जिससे जिन लोगों का यह पोर अच्छी तरह उभरने के साथ ही गुलाबी रंगत में है तो इसका मतलब ऐसे लोग प्यार में है। वहीं जिन लोगों के पोर अधिक उभरा हुआ होता है। वे काम भावना की गहराई में गोते लगा रहे होते है। हालांकि अगर ऐसे मौके पर उसकी लाइफ में कोई परेशानी भी आती है तो वह उन्हे अच्छे से झेल लेता है। वहीं जिन लोगों का यह तीसरा पोर बिल्कुल सपाट है वे लोग प्रेम और जोश से थोड़ा दूर रहते हैं। उनकी लाइफ में ये चीजे कम ही दिखती हैं।

जिन लोगों की हथेली में दिखते ये 5 निशान, वो होते हैं धनवान

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk