जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप बुध के लाभकारी प्रभाव को देख सकेंगे। आपके जीवन में प्रशंसा, धन और दूसरी सभी अच्छाइयां आपके पास आएंगी। बीच माह में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपकी घरेलू मांगें काफी बढ़ेंगी। प्रेम के मामले में आपको तकलीफ आ सकती है। यह माह आपके परिवार के साथ मौजमस्ती भरा रहेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपका सृजनात्मक पक्ष सामने आएगा। इस माह आपका मनोबल काफी बढ़ेगा। आपके करीबी के साथ आपके विवादहोने की संभावना है।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
इस माह आप उपलब्धियां पाने के लिए परेशान रहेंगे। आपके जीवन में प्रसन्नता आएगी। बीच का माह आपको चिंतित कर सकता है। आप नए विचारों, नए स्थानों और नए लोगों को खोजेंगे। यात्रा के लिए यह एक आश्चर्यजनक समय रहेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपके अंदर सृजनात्मकता आएगी। आपके विचार काफी फलदायक हैं। आप नए विचारों, नए जीवन और नए लोगों को खोजेंगे। आपके परिवार को आपकी जरूरत है।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप भविष्य के लिए योजना बनाएंगे। आप सामने से नेतृत्व करेंगे। यह एक शुभ समय है, आप इसका लाभ उठा सकते हैं। मेहनत करने का जुनून आपको सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाएगा। अपने विरोधियों की चालों को पकडऩे में आप कामयाब रहेंगे। आपके कार्य में सफलता केपूरे-पूरे आसार हैं। आप किसी व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। यह कोई नया कार्य करने के लिए एक बेहतर समय हो सकता है। इस समय का समुचित लाभ उठाएं।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप अपने लक्ष्य को जीतेंगे। आपका अपने प्रति यह विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। काम-धंधे को लेकर की गई लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप कुछ नया साहस कर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करेंगे। अगर किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो उसकी प्राप्ति संभव है। व्यापारी वर्ग को पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी करीबी विश्वासपात्र व्यक्ति पर भी पैसों को लेकर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
अपने कार्यों को पूरा करके आप आमदनी का जरिया बना लेंगे, लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो घाटा हो सकता है। बेवजह के खर्चे बढऩे की भी संभावना है, इसलिए यथासंभव धन जुटाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों को लेकर की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। साल का दूसरा भाग आपके लिए मिला जुला रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निवेश न करें। आपका आत्मविश्वास धन कमाने में सहायक हो सकता है।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आपका साहस नई ऊर्जा के साथ प्रदर्शित होगा। अपने पाठ्यक्रमों के लिए आप नई योजनाएं बनायेंगे व पढ़ाई में आपका मन लगा रहेगा। मस्ती के साथ-साथ अपनी शिक्षा पर भी आपकी पैनी नजर रहेगी। आपके मन में नए-नए विषयों के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। विज्ञान, कला व तकनीकी शिक्षा के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने परिश्रम से आप उचित स्थान पाने में सफल रहेंगे। आपके मित्र भी आपकी सफलता से सीख लेंगे और आपका धन्यवाद करेंगे।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
इस माह अपने गुस्से को काबू में रखना आपके लिए जरुरी है। व्यर्थ की बातों से अपना मानसिक तनाव न बढ़ाएं। घर में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप आनन्दित महसूस करेंगे। अगर माता-पिता को कोई गंभीर बीमारी है तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। आपके संबंध भी उनसे बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का योग बन रहा है। धार्मिक स्थलों की यात्रा भी संभव है, जिससे आपका आध्यात्मिक पक्ष और मजबूत बनेगा।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
अपनी संतान की तरक्की से संबंधित कोई अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। उनकी प्रगति को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आप बहुत खुश होंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद ले सकते हैं। परिजनों को खुश करने के लिए आप कोई नई खरीदारी भी करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा। जो लोग पहले से ही प्रेम प्रसंगों में शामिल हैं, उनके प्यार में और इजाफा हो सकता है। वासनात्मक विचारों पर काबू रखें।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
नए प्रेमियों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको स्कूल या कॉलेज में कोई पसंद आ सकता है। अपने से कम उम्र वाले से आंखें चार हो सकती हैं। आप प्यार में रिस्क उठाने से भी नहीं कतराएंगे व अपने पसंदीदा व्यक्ति को प्रपोज करने के लिए उत्सुक रहेंगे। यह समय सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता हैै। कुछ यात्राएं और काम का बोझ आपको थका सकता है। यात्रा करने के योग बन रहे हैं।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
इस माह आप जंक फूड का अत्याधिक प्रयोग करके रोगों को निमंत्रण न दें। घर परिवार में साफ-सफाई का बेहद ध्यान रखें। आयुर्वेद और योगाभ्यास से अच्छा लाभ मिलेगा। स्वयं को चिंता मुक्त रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बेकार का तनाव और चिंताएं जिंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। काम पर चीजें थोड़ी अजीब हो सकती हैं, आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके खिलाफजा रहा है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अपने जीवनसाथी से बहस के बाद आप काफी परेशान हो सकते हैं। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें। आपके परिवार को आपका साथ मिलेगा। आप जीवन में नई उपलब्धियों को हासिल करेंगे।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
महीने की शुरुआत में कई स्रोतों से पैसा कमाने का अवसर प्राप्त होगा। लाभकारी प्रोजेक्ट में निवेश करने की इच्छा बढ़ेगी। अपने बॉस को इंप्रेस करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सहकर्मियों से मदद मिलने की उम्मीद कम है, ज्यादातर लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे। अपने काम में तेजी लाएं और अनिंद्रा व तनाव से मुक्ति पाएं। अपने काम में दिये हर वक्त का आपको बेहतर परिणाम मिलेगा। विरोधी इस महीने भी असहाय नजर आएंगे।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk