बचपन से ही राजनीति का शौक

जयराम ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बड़े राजनेता के रूप में देखे जाते हैं। 6 जनवरी 1965 को मंडी जिले के टांडी में जन्में जयराम ठाकुर को बचपन से ही राजनीति का शौक था। खास बात तो यह है कि गरीबी में बचपन बिताने वाले जयराम ने अपने शौक को पूरा किया।

गरीबी में बड़े हुए ह‍िमाचल के नए cm,जानें जयराम ठाकुर का अब तक का सफर

मेहनत मजदूरी कर पढाई की पूरी

गरीब परिवार से होने की वजह से मेहनत के साथ उन्होंने पढाई भी पूरी की। जयराम स्नातक की पढाई के दौरान ही एबीवीपी से जुड़ गए थे। छात्रसंगठनों में इनकी एक अच्छी पकड़ थी। कॉलेज टाइम में वह एक युवा नेता के रूप में तेजी से उभर रहे थे।

गरीबी में बड़े हुए ह‍िमाचल के नए cm,जानें जयराम ठाकुर का अब तक का सफर

1998 में पहला चुनाव जीता

इन्होंने 1998 में अब चाचियोट (सीरज) के निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में जयराम को जीत हासिल हुई थी। वह 1998 के बाद से हिमाचल प्रदेश में इस बार 5वीं बार मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

गरीबी में बड़े हुए ह‍िमाचल के नए cm,जानें जयराम ठाकुर का अब तक का सफर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने

इसके अलावा यह 2007-2012 से ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के रूप में भी कमान संभाल चुके हैं। पूर्व में हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त हुए जयराम आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

Merry Christmas: ये है असली वजह, इसलिए सजता क्रिसमस ट्री और गिफ्ट देने आते हैं सांता क्लॉज

Source wikipedia

 

National News inextlive from India News Desk