January, 2018

इस साल घर से संबंधित मसलों पर भी आपका ध्यान होगा। असुविधाओं और बाधाओं के समाधान के लिए आपको समय निकालना होगा तथा कठिन परिश्रम व प्रयास करने होंगे। आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है और आपकी झोली उपलब्धियों से भरी हुई है। आपको खुद के स्वास्थ्य की भी अच्छी तरह देखभाल करने की आवश्यकता होगी। आमतौर पर आपका ध्यान रचनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित रहता है। हालांकि इस महीने किसी न किसी तरह आप अपनी आय के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे। आपके शौक भी आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपकी मुख्य चिंता का विषय आपका परिवार और विशेष रूप से आपके बच्चे होंगे। दरअसल, आप उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको अपने माता-पिता और ससुराल पक्ष का काफी सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी भी प्रकार की धोखेबाजी से बचना चाहते हैं, तो शेयर में पैसा न लगाएं। आपको अपनी प्रगति के लिए समझदारी से निवेश करना चाहिए।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

February, 2018

इस महीने वित्तीय मामले काफी महत्वपूर्ण होंगे। आप कीमती सामान की खरीद-फरोख्त और पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए, जिससे आपकी अपने सहयोगियों के बीच फजीहत हो। अपनी कमियों व गलतियों के लिए दूसरों को दोषी न ठहराएं। पारिवारिक मामलों से निपटते समय  अपने व्यवहार में कोमलता और दृढ़ता बनाए रखें।  निजी मामलों में आप बेहद कुशलता से काम लेंगे। जीवनसाथी के प्रति आकर्षण में और भी वृद्धि होगी। आपके लिए यह समय प्यार करने और प्यार पाने का है। आपके जीवन में रोमांस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आप उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। व्यापार और यात्राएं आपको अत्यधिक व्यस्त रखेंगे, फिर भी आप परिवार के लिए समय निकालने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में लंबे समय तक व्यस्त रहने और कड़ी मेहनत करने के बाद आप कुछ दिनों के अवकाश पर जाएंगे। इस दौरान बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

March, 2018

इस महीने आपकी विचारशील प्रवृत्ति कुछ समय के लिए धूमिल हो जाएगी। इच्छापूर्ति और सपनों को पूरा करने के संबंध में आपकी चिंताएं बढ़ेंगी और आप प्यार व नफरत जैसी भावनाओं से रूबरू होंगे। इसके अलावा, कार्यस्थल पर बड़ी मात्रा में आप सामाजिक संपर्क करेंगे और तमाम गतिविधियों में शामिल होंगे। कुछ मामलों में यह आपके लिए चिंता का समय भी होगा, जैसे- घर से जुड़े गंभीर मसलों में आप परेशान रहेंगे। बढ़ते खर्चों के कारण आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपका काम, आपकी रचनात्मक प्रतिभा और उत्पादकता काफी हद तक ठोस आकार लेगी। इसके अलावा, कुछ सामाजिक कारणों से आपका सतत विकास होगा। आपको व्यायाम के लिए समय निकालना चाहिए, अपनी भोजन  संबंधी आदतों को बदलना चाहिए और स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और बिना सोचे-समझे कुछ न कहें। लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

April, 2018

आपको इस महीने फिर से पारिवारिक, घर, संपत्ति आदि के मामलों से निपटना होगा। आपके लिए नवीनीकरण, घर की सजावट और कार्यक्षेत्र में विस्तार महत्वपूर्ण होगा। आप अपने भीतर भी कई मामलों में परिवर्तन करेंगे, जिससे आपके परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से रिश्ते भी सुधरेंगे। यह समय वित्तीय मामलों पर भी ध्यान देने का है। आप रोमांस के लिए समय निकालेंगे। वित्तीय मामलों में व्यापार, खरीद-फरोख्त, साझेदारी, गठजोड़ और सौदे आदि करेंगे। कानूनी मुद्दों और कानून को लागू करने संबंधी मामलों में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। किसी संक्षिप्त यात्रा पर जाने की संभावना होगी। एक बार फिर खुशी का समय आपके जीवन में दस्तक देगा। आपकी आमदनी के स्रोतों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होगी। आपको बड़ी आसानी से धन की प्राप्ति होगी। यूं समझ लें कि लक्ष्मी जी आपसे बेहद प्रसन्न हैं। आप अपनी अलमारी की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे और मनोरंजन के साधनों पर खर्चा करेंगे।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

May, 2018

इस महीने आपके समय में बदलाव होगा। आपका स्वास्थ्य, बेहतर होगा, कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे की बेहतर संभावनाएं होंगी और आप पार्टियों, सामाजिक समारोहों आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे, कला की सराहना करेंगे, थिएटर, संगीत, प्रदर्शनियों का आनंद लेने के साथ ही व्यक्तिगत हितों का भी ख्याल रखेंगे। दूसरों की परेशानियां, या प्रियजनों की चिंता आदि आपको प्रभावित करेंगी और आप उन पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। आमतौर पर दुनियाभर में प्यार और पैसा यही दो कारक सर्वाधिक प्रेरित करने वाले माने जाते हैं। आपको भी यह दोनों काफी हद तक प्रेरित करेंगे। धन संबंधी मामले ऋण, संयुक्त वित्त, खरीदारी और निवेश के इर्द-गिर्द घूमेंगे। नौकरी में बदलाव करके आप अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। आपको नौकरी संबंधी कई प्रस्ताव भी मिलेंगे। आपके साथ जो भी घटित होगा, वह आपके अनुकूल होगा। दोस्तों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों या सुसराल पक्ष के लोगों के साथ आप बातचीत करेंगे। आप नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करेंगे या पत्राचार के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में मौजूद लोगों से संपर्क साधेंगे। धन के मामले में आपको काफी लाभ होगा।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

June, 2018

अध्ययन के नए क्षेत्र, अनुसंधान और तरह-तरह के आविष्कार आपको प्रभावित करेंगे। आपके व्यक्तित्व में एक नई प्रवृत्ति देखने को मिलेगी और वह है नई चीजों के प्रति लगाव। आपका यह लगाव ज्ञान के नए आयामों को व्यापक बनाने का साधन भी बनेगा। आप साक्षात्कार, सम्मेलनों या बैठक में भाग लेंगे। हो सकता है आपके समक्ष किसी समिति का अध्यक्ष बनने का अवसर भी आए। आप बड़े पैमाने पर अपने व्यवसाय का विस्तार करेंगे। आप दुनिया को एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे। चिंतन और एकांतवास आपको अधिक पसंद आएंगे। सागर, नदी और झील जैसे जल स्रोत आपको आकर्षित करेंगे। समंदर पार से व्यापार और संपर्क तथा विदेशी सहयोग आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आपके  संबंध किसी जानकार और समझदार व्यक्ति के साथ गहरे होंगे। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा और आप गंभीर विषयों के बारे में सोचेंगे।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

July, 2018

पिछले कुछ समय में आपके अंदर जो बदलाव हुआ है, वह नए बंधनों, संबंधों, प्यार, कत्र्तव्य और परिवार के साथ आपका जुड़ाव मजबूत बनाएगा। आप कार्यक्षेत्र में या कानूनी संबंधों के मामले में दृढ़ता से अपना पक्ष रखेंगे। घर और कार्यस्थल, दोनों ही जगहों पर आपको लचीला रुख अपनाने की जरूरत है। आप कला, संगीत और नाटक जैसी सृजनात्मक गतिविधियों में शानदार, प्रदर्शन करेंगे। आप विभिन्न स्तर पर निवेश करेंगे और अपने शौक पर ध्यान देंगे। आपका अपने मन पर पूर्ण नियंत्रण है। आप अपनी स्वयं की उपलब्धियों का आंकलन, मूल्यांकन और गणना करेंगे। आपके बाहरी व आंतरिक व्यक्तित्व का भी विकास होगा। एक नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे निभाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। आपको अपने आप पर ध्यान देना चाहिए और दूसरों की भावनाओं की भी कद्र करनी चाहिए। इस महीने क्रोध पर खासतौर से नियंत्रण रखें।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

August, 2018

गलत करियर का चुनाव करने या किसी गलत उद्देश्य की प्राप्ति में लगे रहने से आप गैर-जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके कारण आप चिंता से ग्रस्त रहेंगे। अत्यधिक सोचने से आप न्यूरोसिस नामक  बीमारी से भी ग्रस्त हो सकते हैं, जो आपको गलत चालें चलने के लिए प्रेरित करेगी। ऐसे में इस महीने धर्म और आध्यात्म पर जोर दें। यह परिवार पर ध्यान देने का भी समय है। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। आप क्रोध में आकर किसी प्रिय या शुभचिंतक की उपेक्षा कर सकते हैं। ऐसे में स्वयं पर नियंत्रण रखें। आपके लिए पुराने और नए दोस्त महत्वपूर्ण हैं। आप बेहद हंसमुख, मैत्रीपूर्ण और दोस्ती निभाने वाले व्यक्ति हैं। आप हर किसी की मदद के लिए तैयार रहेंगे। आप ऐसे काम करने के लिए तैयार रहेंगे, जो आपके जीवन को आसान बना देंगे। आत्मविश्लेषण आपको धर्मार्थ कार्यों की ओर ले जाएगा। आप समाज के लिए कुछ करेंगे।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

September, 2018

आप दार्शनिक कामों, कानून और व्यवस्था से जुड़े मुद्दों, सामाजिक न्याय और पर्यावरण संबंधी मामलों के प्रति आकर्षितहोंगे। आप जो भी यात्राएं करेंगे उनसे कुछ न कुछ सीखने का अवसर भी प्राप्त करेंगे। यात्राओं, बैठकों, साक्षात्कार, सम्मेलनों और प्रचार आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक बार फिर से आप आत्मनिर्भर होकर जीने के बारे में सोचेंगे। यह प्रवृत्ति इस पूरे महीने बनी रहेगी। आप कल्याण, दान और मदद के कार्यों में बहुत व्यस्त रहेंगे। आप सबकी परेशानियों को खत्म करने का सपना देखेंगे या दुनियाभर की समस्याओं को अपने कंधे पर उठाने का प्रयास करेंगे। आप सफलता के आकाश को छूने की कोशिश करेंगे। जीवन में आपको नई चीजों से लगाव होगा। अनोखे, अलग-अलग स्वभाव के लोगों से आप अच्छा तालमेल बना पाएंगे। सूचना प्रौद्योगिकी में आपकी दिलचस्प बढ़ेगी। आप बड़े-बुजुर्गों की सेवा में लगे रहेंगे।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

October, 2018

इस महीने आपके ऊर्जास्तर में अत्यधिक बढ़ोतरी होगी। आप हर प्रकार की गतिविधि में इतनी शिद्दत से भागीदारी करेंगे कि लोग आपके ऊर्जास्तर को देखकर दंग रह जाएंगे। आपके जन्म का माह होने के बावजूद खगोलीय कारण से, ग्रहों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। आप पूरे महीने गतिशील रहेंगे और समय सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। ऊर्जा और शक्ति के मामले में आप सभी को पछाड़ देंगे।  आप न केवल चीजों के उज्ज्वल पक्ष को देख पाएंगे, बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर पाएंगे। आपकी परेशानियां खत्म होंगी और आपका रवैया सफलता, उपलब्धि व शोहरत को आकर्षित करेगा। आप ज्यादा व्यावहारिक रूप से जीवन को एक नए अंदाज में जिएंगे। जीवन के गूढ़ रहस्यों, आध्यात्मिकता, जीवन के गहरे अर्थों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में काफी व्यस्त रहेंगे। संबंधों में अंतरंगता बढ़ेगी और लोग आपका साथ पसंद करेंगे। आपको माता-पिता का आशीर्वाद भी मिलेगा।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

November, 2018

आर्थिक मामलों में कर के अतिरिक्त, आय, राजस्व, किराया, पारिवारिक धन आदि मामलों में ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, संपत्ति और संपदाओं के रख-रखाव पर भी आपको ध्यान देना होगा। व्यक्तिगत स्तर पर, भावनात्मक लेन-देन के चलते रिश्तों में सुधार आएगा। जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण में परिवर्तन होगा और आपके सलाहकारों व साझेदारों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। आप जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। रिश्ते, प्रेम, गर्माहट से भरे निजी संबंध सुखदायी होंगे। बच्चों के साथ संबंध के संदर्भ में आप देखभाल करने वाले और प्यार करने वाले होंगे। आप या आपका कोई बहुत ही करीबी शादी करेगा। लिहाजा घर में उत्सव का माहौल होगा और आप रीति-रिवाजों का आनंद लेंगे। शारीरिक गतिविधि, फिटनेस संबंधी काम, खेल और व्यायाम, आदि में आप व्यस्त रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप रिश्तों के मामले में काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास करेंगे। गणेशजी आपके साथ हैं।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

December, 2018

आप आवश्यकता के मुताबिक या सामाजिक उत्थान के लिए लोगों से बातचीत करेंगे। आप सुदूर क्षेत्रों से आने वाले लोगों से संपर्क साधेंगे और हर समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। तुला राशि वालों को मानवीय रिश्तों और संबंधों की काफी कद्र होती है। आप रचनात्मक गतिवधियों, विशेष रूप से संगीत और कविता या कला संबंधी प्रोफेशन से जुड़ेंगे। आपके लिए ऊर्जा स्तर को बनाए रखना थोड़ा मुश्किल होगा। आप दूसरों के प्रति सौम्य और उदार रवैया अपनाएंगे। यह आपको ऊर्जा भी प्रदान करेगा और कठिन व शानदार तरीके से काम करने का उत्साह भी देगा। इससे आपको शानदार परिणाम भी प्राप्त होगा। आप अपने काम के जरिए कई ऊंचाइयों को छुएंगे। इन ऊंचाइयों पर पहुंचकर पूरी ताकत से काम करने की क्षमता आपके पास मौजूद होगी। एक बार फिर पैसा और सत्ता आपका ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। किराया, कर, निवेश, व्यापार और वाणिज्य से जुड़े मामलों पर आप ध्यान देंगे। प्रचार और संचार दोनों मौखिक और लिखित रूप से आप करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ मामले आपके अनुकूल होंगे। तुला राशि वालों का संबंध मिलेनियम से है। आप आईटी की जानकारी प्राप्त करने के बाद उससे सफलता अर्जित करने की कोशिश करेंगे।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk