चैत्र

हिन्दू कैलेंडर का ये पहला महीना है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च-अप्रैल महीने में आता है। चैत्र महीने के पहले दिन उत्तरी भारत, मध्य भारत में चैत्र के पहले दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। वहीं महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, तमिलनाडु में चैत्री विशु और कर्नाटका एवं आंध्रप्रदेश में उगादी जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

बैसाख

बैसाख का महीना हिन्दू कैलेंडर का ये दूसरा महीना है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अप्रैल-मई महीने में आता है। इस महीने पंजाब में किसान लोग कटाई का पर्व बैसाखी काफी धूमधाम से मनाते है। इसके अलावा बैसाख की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। इस दिन गौतम बुद्ध का जन्म उत्सव मनाया जाता है।  

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

जयेष्ठ

हिन्दू कैलेंडर का ये तीसरा महीना है। यह मई-जून के आस पास आता है। जयेष्ट माह में अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाते है। इसके अलावा दशमी के दिन गंगा दशहरा मनाते है। इसके अलावा जयेष्ट माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को निर्जला एकादशी मनाते है। इस महीने वट पूर्णिमा या वट सावित्री की व्रत पूजा होती है।

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

अाषाढ़

अाषाढ़ का महीना हिंदू कैलेंडर का यह चौथा महीना है। ये माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जून-जुलाई महीने में आता है। अषाढ़ महीने की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इसके अलावा इसी महीने देव शयनी एकादशी भी आती है। तमिलनाडु में आदि अमावस्या का विशेष महत्व है।

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

श्रावण

श्रावण का महीना हिन्दू कैलेंडर के पांचवा व सबसे पवित्र महीना माना जाता है। ये माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुलाई-अगस्त महीने में आता है। ये पूरा महिना शिव जी को समर्पित है। इस महीने से अनेकों त्यौहार शुरू हो जाते है। पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाने के साथ ही महीने भर कावण यात्रा निकाली जाती है।

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

भाद्रपद

भाद्रपद हिन्दू कैलेंडर का छठवां महीना है। भाद्रपद अगस्त-सितम्बर महीने में आता है। इस महीने जन्माष्टमी मनाई जाती है। इसके अलावा हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी, अष्टमी के दिन राधा अष्टमी और अनंत चतुर्दशी भी इसी महीने होती है। इसी महीने पितृ पक्ष की भी शुरुआत होती हैं।

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

अश्विन

अश्विन का महीना हिंदू कैलेंडर का सातवां महीना होता है। ये माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार सितम्बर-अक्टूबर महीने में आता है। इस महीने शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा, कोजागिरी पूर्णिमा, विजयादशमी यानी कि दशहरा जैसे उत्सव मनाए जाते हैं।

 

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

कार्तिक

हिन्दू कैलेंडर का आठवां महीना कार्तिक का होता है। ये माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर-नवम्बर महीने में आता है। इस माह  गोबर्धन पूजा, भाई दूज जैसे उत्सवव कार्तिक पूर्णिमा व गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है। देव उठनी एकादशी से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

अगहन

अगहन का महीना हिन्दू कैलेंडर का नवां महीना होता है। ये माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नवम्बर –दिसम्बर महीने में आता है। इस महीने इस महीने वैकुण्ठ एकादशी मनाई जाती है। इसके अलावा अन्नपूर्णा माता की पूजा भी इस महीने होती है।

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

पौष

हिन्दू कैलेंडर का दसवां महीना पौष का है। पौष का महीना दिसम्बर-जनवरी के समय आता है। यह ठण्ड का समय होता है, जिसमें अत्याधिक ठण्ड पड़ती है। इसी माह सकठ चौथ जैसे व्रत भी रखे जाते हैं। इसके अलावा इस महीने लौहड़ी, पोंगल एवं मकर संक्राति जैसे कई त्यौहार मनाये जाते है।

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

माघ

हिन्दू कैलेंडर का ग्यारहवां महीना माघ का होता है। ये माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जनवरी-फरवरी महीने में आता है। इस महीने बसंत पंचमी, महा शिवरात्रि, रथ सप्तमी जैसे त्यौहार भी मनाये जाते है। उत्तरी भारत में माघ मेला एक बड़ा उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाता है।

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

फाल्गुन

हिन्दू कैलेंडर का बारहवां व आखिरी महीना फाल्गुन का होता है। ये माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फरवरी- मार्च महीने में आता है। इस महीने रंगों का त्यौहार होली को बड़ी धूमधाम से मनाते है। शीतलाष्टमी भी इसी माह मनाई जाती है।

 

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 ह‍िन्‍दी महीनों के नाम व खास त्‍यौहारों के बारे में

पुरषोत्तम माह

पुरषोत्तम माह का महीना इसे अधिक माह भी कहते हैं। ये हिन्दू कैलेंडर में अतिरिक्त महिना होता है। अधिक मास का हिन्दुओं में बहुत महत्व है।

नव संवत्सर: यहां पढ़ें हिन्दू कैलेंडर के ये 12 हिन्दी महीनों के नाम व खास त्यौहारों के बारे में

National News inextlive from India News Desk