जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
वर्ष का आरंभ शानदार है। नई चुनौतियां और अभिलाषाएं होंगी और आप दृढ़ता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। आपकी सभी डीलिंग्स में उत्साह, उत्सुकता और जोश है। मध्य माह नए परिदृश्य खुलेंगे ओर आपकी चेतना में विकास दिखेगा। यदि आध्यात्मिक गतियां हैं तो आप में उद्देश्य के प्रति तीव्रता होगी। जो व्यवसाय में हैं या कॉरपोरेट में कार्यरत हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। दूसरों की सहायता के लिए इस माह आप काफी सजग रहेंगे, जिसका लाभ आपके करीबियों को मिलेगा।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप नई दिशाओं में एवं गंतव्यों की ओर अग्रसर हैं। प्रेम पुकारते हुए आएगा। मध्य माह सकारात्मक ऊर्जाओं से भरपूर रहेगा। आपको अपने व्यवसाय को बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। इस माह विदेश यात्रा के भी योग हैं। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जैसे-जैसे महीना समाप्त होगा, आपके जीवन में परेशानियां कम होती जाएंगी और चीजों को बेहतर ढंग से समझने के योग्य होते जाएंगे। आप दूसरों की आवश्यकताओं के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
यह माह आपके लिए पार्टियां व उत्सव का होगा। प्रसन्ना भी बढ़ेगी। बीच का महीना आपको अत्यधिक मेहनत कराएगा, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। आप हर कार्य को पूरे साहस और बुद्धिमानी के साथ करेंगे। आपको कई नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आपका पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए तेजी के साथ आगे बढ़ेंगे। इस महीने आपको धन मिलने के योग हैं। आप दिन-प्रतिदिन शक्तिशाली होते जाएंगे। जानिये कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
यह महीना आपको पारिवारिक समस्याओं में उलझाए रखेगा। बुजुर्गों और बच्चों की तरफ से स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। दूसरों के प्रति आपकी संवेदनाएं जागृत होंगी। बीच का महीना आपके लिए कई सारे विकल्प लाएगा, जिसकी वजह से आपका ध्यान भटकेगा। इस महीने व्यय अधिक हैं और आप स्वाभाविक रूप से व्यवसाय में धन खर्च करेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपकी प्रगति होती जाएगी। लेखकों और मीडिया क्षेत्र के लोगों के लिए यह माह बहुत अच्छा साबित होगा।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
इस महीने आपको काफी परेशानियां और चिंता सताएगी। बीच का महीना आपको सहानुभूति और प्रेम की भावनाओं से भरेगा। आप गरीबों और बेसहारों की मदद करेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप बंधनों से मुक्त होंगे और आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। आप बंधनों और आशाओं से स्वतंत्र होना चाहते हैं। आप तेजी से दूसरों के साथ संपर्क साधने में कुशल होंगे। आप चाहते हैं कि लोग आपकी बात को न सिर्फ सुनें बल्कि मानें भी। जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप महत्वाकांक्षी और दृढ़ हैं। आपको दुनिया की कोई भी ताकत सफलता पाने से नहीं रोक सकती। आप बहुत मेहनती हैं। आप किसी भी चुनौती का सामना बड़ी साहस के साथ करते हैं। आप मानसिक रूप से मजबूत और बुद्धिमान हैं, जिसके फलस्वरूप आपको किसी लक्ष्य को प्राप्त करने में मुश्किल नहीं होगी। बीच का महीना आपको काफी व्यस्त रखेगा। आपके प्रेम-संबंध बढ़ेंगे। अकेले यात्रा होने के योग हैं। आप इस महीने जीवन की उथल-पुथल से बाहर आएंगे।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
इस माह परिवार को आपकी काफी जरूरत होगी। स्वयं को वाद-विवाद, न्यायालय और संघर्ष से दूर रखें। बीच का माह अभिलाषाओं से भरा रहेगा। इस माह आपको बड़ी योजनाएं बनानी पड़ेंगी। यह एक बहुत अच्छा समय है यदि आप इसका लाभ उठाएं तो आपको बेहतर सफलता प्राप्त हो सकती है। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे और आपका व्यवसाय बढ़ेगा। आपके खर्च बहुत होंगे। इस महीने आप काफी भावुक भी हो सकते हैं। जानिये कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप सभी के साथ संपर्क साधने की कोशिश करेंगे। आप में लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। बीच का महीना आपको साहस देगा, जिसके फलस्वरूप आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप जिंदगी के नए आयामों को समझने में समर्थ होंगे। आप दूसरों के प्रति काफी संवेदनशील रवैया अपनाएंगे। यह माह मीडिया के लोगों के लिए आश्चर्यजनक साबित हो सकता है। परिवार की ओर से आपको मदद मिल सकती है।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप इस माह ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे और विजयी होकर दिखाएंगे। आपकी संवेदनाएं और भावनाएं दूसरों के प्रति जागृत होंगी। बीच का महीना आपके मस्तिष्क को काफी चिंतित रखेगा, परंतु जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपमें समझदारी और स्थिरता बढ़ेगी। आप जीवन में कठिन परिश्रम करेंगे और उसका पारितोषिक भी मिलेगा। आपकी ऊर्जा आपके विरोधियों के लिए खतरनाक साबित होगी।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
यह माह आपके परिवार के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। यह समृद्धि और आनंद उठाने का समय है। बीच का महीना आपको नई चीजों को सीखने के लिए प्रेरित करेगा। आप ज्ञान की खोज में निकलेंगे। आपकी राशि में वृहस्पति प्रवेश करने पर आप पर दबाव अधिक होगा, जिसकी वजह से आप काफी मेहनत करेंगे। आपकी पांचों उंगलियां घी में होंगी। आप बैल की गति से चलेंगे। आपके विरोधी आपको कष्ट पहुंचाने का असफल प्रयास करेंगे।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप ऐशो आराम की जिंदगी जीएंगे। आपका व्यय अधिक होगा और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के भी योग हैं। आपके चारों ओर सकारात्मक वातावरण होगा। यह महीना मौज-मस्ती से भरा होगा। बीच के महीने में आपका खर्च बढ़ेगा साथ ही घरेलू चिंताएं भी बढ़ेंगी। परिवार में किसी को बीमारी हो सकती है, बच्चों की चिंता से परेशान हो सकते हैं। इसका समाधान भी इसी माह मिलेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप अपनी सर्वोत्तम सृजनशीलता में होंगे।

जानिये वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप विभिन्न प्रकार के लोगों के साथ मिलेंगे और अपने जीवन को एक अनोखी धार देंगे। आपकी क्षमताओं की प्रशंसा लाखों लोग कर रहे हैं। बीच का महीना आपको कठिन परिश्रम की ओर बढ़ाएगा। कुछ छोटे-छोटे विवाद और परेशानियां आएंगी, पर आप उसे दूर करने में सफल होंगे। अपने अहंकार को काबू में रखें। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप अपने परिवार को विदेश यात्रा पर ले जाने में समर्थ होंगे। आप दूसरों से मेल-जोल बढ़ाएंगे।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk