अमेजन में रह चुके प्रोड्क्ट मैनेजर

सोनम कपूर के होने वाले पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा का बैकग्राउंड ही कारोबारीयों का रहा है। उनके पिता भी बिजनेसमैन रहे। बता दें कि आनंद आहूजा दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी पूरी पढा़ई दिल्ली में रह कर ही की। दिल्ली में स्थित अमेरिकन एंबेसी में आनंद ने पढा़ई की। आनंद आहूजा भले ही बिजमैन हों पर उनके कई शौक ऐसे भी हैं जिनके बारे में आप जान कर हैरान हो जाएंगे। आनंद को बास्केटबॉल खेलना काफी पसंद है। इतना ही नहीं वो बास्केटबॉल सिर्फ खेले ही नहीं बल्कि लॉस एंजेलिस लेकर्स टीम में बतौर खिलाडी़ भी रहे। अमेरिका में अमेजन कंपनी में आनंद आहूजा ने बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है, उसके बाद वो अपना खुद का बिजनेस संभालने लगे।

सोनम कपूर संग फेरे लेने जा रहे आनंद आहूजा अमेजन में रह चुके प्रोडक्ट मैनेजर अब करते हैं यह काम

देश के पहले शू स्टोर फाउंडर हैं आनंद

आनंद देश और दिल्ली के बडे़ बिजनेसमैनों में शुमार हैं। आनंद का एक नहीं बल्कि कई बिजनेस एक साथ रन करता है। आनंद दिल्ली में रह कर ही अपने बिजनेस को संभालते हैं। आनंद फैशन और लाइफस्टाइल से संबंधित कई चीजों का कारोबार एक समय पर संभाल रहे हैं। दिल्ली के ही कई बडे़ फैशन ब्रांड के मालिक हैं आनंद।देश के पहले ऑनलाइन शू स्टोर के फाउंडर आनंद आहूजा हैं। इस स्टोर का नाम है वेज-नॉन वेज। इस स्टोर में सभी ब्रांडेड शू कंपनी अपने प्रोडक्ट्स शोकेस करतीं हैं जैसे रिबोक, नाइकी और एडिडास।

सोनम कपूर संग फेरे लेने जा रहे आनंद आहूजा अमेजन में रह चुके प्रोडक्ट मैनेजर अब करते हैं यह काम

एक्सपोर्ट बिजनेस के हैं मालिक

खबरों के मुताबिक आनंद आहूजा 7 मई को सोनम कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरें आ रहीं हैं कि दोनों अक्सर साथ में शॉपिंग करते या कभी कहीं घूमते नजर आ जाते हैं। आनंद और सोनम दोनों को ही घूमना फिरना काफी पसंद है इसलिए दोनों अक्सर कहीं पर भी घूमते दिख जाते हैं। बता दें आनंद सोनम के लिए समय निकाल कर उनके साथ घूमते जरूर हैं पर साथ ही अपने इन बिजनेस को भी समय देते हैं। आनंद एक्सपोर्ट का भी बिजनेस करते हैं। ये बिजनेस आनंद को विरासत में मिला है और इसे लोग शाही एक्सपोर्ट के नाम से जानते हैं।

सोनम कपूर संग फेरे लेने जा रहे आनंद आहूजा अमेजन में रह चुके प्रोडक्ट मैनेजर अब करते हैं यह काम

शादी की तैयारियां हो गईं पूरी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा अगले महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कहा जा रहा है कि इनकी शादी पहले स्विटजरलैंड में होने वाली थी पर अब मुंबई में ही होगी। दोनों एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। इन दिनों ये कपल अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करता रेहता है। लोगों की ये जोडी़ खूब पसंद आ रही है। कहा जा रहा है कि सोनम के पापा अनिल कपूर संगीत में डांस करने के लिए अपनी वाइफ के साथ मिल कर इन दिनों रिहर्लसल कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक सोनम के संगीत में परिवार को डांस परफॉर्मेंस फराह खान सिखा रही हैं।

सोनम कपूर संग फेरे लेने जा रहे आनंद आहूजा अमेजन में रह चुके प्रोडक्ट मैनेजर अब करते हैं यह काम

इंडिया में ही सोनम कपूर आनंद संग 29 अप्रैल को नहीं इस दिन लेगीं सात फेरे, अनिल कपूर देंगे स्पेशल परफॉर्मेंस

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहुजा ही नहीं ये सेलेब्स भी रचाएंगे शादी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk