एक रेस्टोरेंट में मिले:

सनी लियोनी और डेनियल वेबर की लवस्टोरी की शुरूआत आंखों ही आंखो के इशारे से शुरू हुई थी। डेनियल वेबर लॉस वेगास के एक रेस्टोरेंट में अपना बैंड शो करने गए थे।

पहली बार नाम पूछा:

एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने दोस्तों के साथ उस रेंस्टोरेंट में गई थीं। जहां पर सनी और डेनियल की नजरे टकरा गईं। हालांकि उस समय डेनियल सनी के पास गए और नाम पूछकर अपनी जगह पर बैठ गए।

प्रपोजल देर से स्वीकारा:

इस दौरान सनी भी डेनियल को बराबर देखती जा रहीं थीं। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने और बात करने लगे। हालांकि सनी लियोनी ने डेनियल वेबर के प्रपोजल को स्वीकारने में थोड़ा समय लिया था।

मेंटली काफी सपोर्ट किया:

सबसे खास बात तो यह है कि जब सनी और डेनियल मिले थे उस समय सनी अपनी मां को खोने की वजह से डिप्रेशन में थीं। ऐसे में डेनियल ने सनी को मेंटली काफी सपोर्ट किया था।

लगभग 3 साल डेट की:

डेनियल को सनी ने फैमिली और सोसाइटी से जोड़ने में काफी मदद की। धीरे धीरे इन दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। लगभग इन दोनों ने 3 साल डेट की। इसके बाद आगे बढ़े।

दो रिवाजों से की शादी:

सनी और डेनियल ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी रचाई। दोनों ने अपने अपने धर्म के हिसाब से रिवाजों को पूरा किया। जिससे दिन में गुरुद्वारे में और शाम को यहूदी ट्रेडिशन से शादी हुई थी।

आज भी न्यूइली कपल जैसे:

शादी के बाद भी सनी और डेनियल एक दूसरे का आज भी न्यूइली कपल की तरह ही ख्याल रखते हैं। साथ में शॉपिंग करना और समंदर वाली जगहों पर घूमना-फिरना दोनों को पसंद है।

एक दूसरे के लिए समय:

सनी और डेनियल एक दूसरे के बर्थडे पर एक दूसरे को सरप्राइज व एडवेंचरस ट्रिप पैकेज गिफ्ट करने में आगे रहते हैं। काफी व्यस्ता के बीच एक दूसरे के लिए वक्त निकालना नहीं भूलते हैं।

आम कपल जैसा गुस्सा:

सनी और डेनियल के बीच भी आम कपल की तरह एग्रेसिव और पेशेंस होने की घड़ियां आती हैं। डेनियल भी सनी की तरह जल्दी एग्रेसिव होते हैं, लेकिन सनी फिर उस समय काफी पेशेंस दिखाती हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk