राष्ट्रपति चुनाव में पुडुचेरी के लोगों ने भी किया था वोट

भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी भले ही 20 साल से हो लेकिन इन दोनों देशों के बीच सभ्यताओं की आध्यात्मिक साझेदारी सदियों पुरानी है। भारत का फ्रांस से गहरा नाता है। खास बात तो यह है कि आज भी फ्रांस का राष्ट्रपति चुनने के लिए केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी बड़ी संख्या में लोग मतदान करते हैं। बीते साल भी फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में पुडुचेरी में रह रहे लोगों ने मतदान किया था।

पुडुचेरी 1954 तक एक प्रमुख फ्रांसीसी उपनिवेश रहा

ऐसे में यहां जानना जरूरी है कि पुडुचेरी में करीब 4,600 ऐसे लोग हैं, जिन्हें फ्रांस की नागरिकता प्राप्त है। इस वजह से यहां पर लोग फ्रांस के चुनाव में भाग लेते हैं। जानकारों की मानें तो चेन्नई से करीब 162 किलोमीटर दूर पुडुचेरी वर्ष 1670 से 1954 तक एक प्रमुख फ्रांसीसी उपनिवेश था। पुडुचेरी में 1954 तक फ्रांसीसी प्रशासन के अधीन काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को फ्रांस की नागरिकता मिल चुकी थी।

पुडुचेरी के लोग इसलिए लेते हैं फ्रांस के चुनाव में भाग

ऐसे में बढते वक्त के साथ इन नागरिकों के बाद इनके बच्चों को भी फ्रांसीसी नागरिकता मिली। खास बात तो यह कि पुडुचेरी के स्वतंत्र होने के बाद जहां बहुत से लोग फ्रांस चले गए थे। वहीं काफी लोग यहीं बस गए थे। ऐसे में इन लोगों के पास फ्रांसीसी नागरिकता तो पहले से ही थी और बाद में इन्हें भारत की भी नागरिकता मिल गई। इसलिए आज भी पुडुचेरी में रह रहे दोहरी नागरिकता वाले लोग फ्रांस के चुनाव में मतदान करते हैं।

मजाक नहीं हकीकत: यहां नर्स-कपाउंडर हो या फिर डॉक्टर, सभी का वेतन है बराबर

National News inextlive from India News Desk