सामाजिक व्यवहार
स्मिता का जन्म पुणे में हुआ था। इनमें सामाजिक व्यवहार बचपन से ही पनपने लगा था क्योंकि इनके पिता शिवाजीराव पाटिल महाराष्ट्र सरकार मे मंत्री थे। वहीं इनकी मां एक सोशल वर्कर थीं।

दूरदर्शन में काम
स्िमता पाटिल ने बॉलीवुड में आने से पहले दूरदर्शन में काम किया था। स्मिता ने बतौर न्यूज रीडर यहां से अपने कॅरियर की शानदार शुरुआत की थी। हालांकि बाद में यह फिल्मों का रुख कर गईं।

अभिनय और पुरस्कार
बॉलीवुड में इन्होंने 70 से अधिक फिल्मों में काम किया। बड़ी संख्या में लोग इनकी आंखों के दीवाने थे। इन्हें 2 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 1 फिल्मफेयर अवॉर्ड और पद्मश्री सम्मान भी मिला था।

दूरदर्शन की वो न्‍यूज रीडर जिनकी बॉलीवुड में बोलती थीं आंखें

राजबब्बर से शादी
बॉलीवुड में राजबब्बर और इनकी लवस्टोरी काफी चर्चित रही। इनसे शादी करने के लिए राजबब्बर पहली पत्नी से अलग हो गए थे। राजबब्बर और इनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम प्रतीक बब्बर है।

अलविदा कहा
स्िमता महिलाओं के मुद्दों पर वचनबद्ध थीं। मुंबई में वुमेंस सेंटर की सदस्य और एक्टिविस्ट रहीं स्मिता पाटिल ने काफी कम उम्र में 13 दिसंबर, 1986 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।


वेनिस वाली यह तस्वीर ट्वीट कर शबाना ने कैप्शन क्या पूछा हो गई जमकर ट्रोल

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk