कराची से भारत
कराची में जन्मी साधना करीब 6 साल की उम्र में दंगों और विभाजन के बाद भारत आ गईं थी। साधना का पूरा नाम साधना शिवदसानी था। मुंबई आने के बाद साधना अपने जीवन की सीढ़ी काफी तेजी से चढ़ने लगीं। वह बचपन से ही अभिनय की दुनिया में जाना चाहती थीं। जिससे यहां पर अच्छी शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने रूपहले पर्दे की ओर रुख किया।

विभाजन के बाद कराची से मुंबई पहुंची साधना ने कभी मुड़ के नहीं देखा

अभिनय का सफर
साधना ने 15 साल की उम्र से ही अभिनय शुरू कर दिया था। 1955 में फ़िल्म 'श्री 420' के गाने ईचक दाना बीचक दाना में साधना ने एक कोरस लड़की का रोल प्ले किया था। यह गाना सुपरहिट हुआ था। इसके बाद साधाना ने सिंधी फ़िल्म 'अबाणा' (1958) में काम किया। इन फिल्मों में उनका बेहतर अभिनय दिखा।

विभाजन के बाद कराची से मुंबई पहुंची साधना ने कभी मुड़ के नहीं देखा

फिल्मों में अभिनय
इसके बाद उनका फिल्मी सफर तो जैसे निकल पड़ा था। साधना ने मेरा साया, वक़्त, आप आए बहार आई, वो कौन थी, राजकुमार, आरज़ू, मेरे मेहबूब, हम दोनों जैसी फ़िल्मों में काम किया था। साधना ने करीब 26 साल की उम्र में निर्देशक आर.के. नैयर के साथ विवाह रचाया था। साधना को कोई संतान नहीं हुई।

विभाजन के बाद कराची से मुंबई पहुंची साधना ने कभी मुड़ के नहीं देखा

साधना  हेयरस्टाइल
साधना ने हॉलीवुड की एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न की हेयर स्टाइल को 1960 में अपनी फिल्म लव इन शिमला में अपनाया था। उसके बाद से ही उनके नाम पर साधना कट हेयरस्टाइल काफी फेमस हुई थी। साधना को उनके बेहतर अभिनय के लिए कई बड़े पुरस्कार भी मिले थे। अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी (आईफा) द्वारा 2002 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जैसे अवॉर्ड उन्हें मिले थे।

विभाजन के बाद कराची से मुंबई पहुंची साधना ने कभी मुड़ के नहीं देखा

अंतिम सांस ली
साधना ने अपने जीवन में बड़ी ऊचांइयों को छुआ। बॉलीवुड के बड़े सितारों  सुनील दत्त, मनोज कुमार, शम्मी कपूर, राजेन्द्र कुमार, राज कपूर, फ़िरोज़ ख़ान, शशि कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ इस एक्ट्रेस ने बीते साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 25 दिसंबर को 74 साल की साधना ने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली थी।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk