चंद्रमा है स्वामी

किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होता है और इनका स्वामी चंद्रमा होता है। ऐसे लोग शांति के प्रिय होते होते हैं। ये आदतन कोमल स्वभाव के होते हैं इसीलिए जानवरों की मदद करना और पर्यावरण का ख़याल रखना इन्हें पसंद होता है। कई बार इनकी इसी सहृदयता का लोग फायदा उठा लेते हैं। अंक दो का संबंध मन से है और ये चंद्रमा से संचालित होता है, इसी के चलते ऐसे व्यक्ति मानसिक आकर्षण, हृदय की भावना, सहानुभूति, संदेह, घृणा एवं दुविधा जैसी मनोदशाओं से ग्रस्त होते हैं।

स्वभावग्रस्त गुण दोष

इन लोगों के स्वभाव को देख कर आपको सहज अंदाजा हो जायेगा कि इस व्यक्ति का मूलांक दो है। ऐसे लोग स्वंय से ज्यादा दूसरों के लिए फायदे मंद होते हैं। बिलकुल अपने स्वामी चंद्रमा की तरह जो स्वंय अंधेरे में रह करदूसरों को घने अंधेरे में रास्ता दिखाता है। घटते बढ़ते चंद्रमा की तरह ही इनके मूड स्विंग होते रहेते हैं।  ये लोग बेहद मिलनसार, अंतर्ज्ञानी, स्नेही, मददगार और समझदार होते हैं। इसके बावजूद कभी कभी उदासीन, अतिसंवेदनशील, असुरक्षित, ईर्ष्यालु

और अनिश्चित दिखाई पड़ते हैं।

Numerology: नंबर वन तो हमेशा होता है नंबर वन

शिक्षा में अच्छे

मूलांक 2 वाले अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। बेहतर कल्पना शक्ति के कारण ये लोग अच्छा प्रदर्शन करते देखे गए हैं लेकिन भय, वहम एवं परिवर्तनशील स्वभाव के कारण कभी-कभी इनकी पढाई बीच में ही रह जाती है। यदि इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो सामान्य तौर मूलांक 2 वाले धन कमा कर उसे जमा करने में प्रसन्न होते हैं। इसीलिए इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी पाई जाती है। ये कहीं भी नौकरी करते हैं तो उसमें कामयाब रहते हैं। भले ही ये स्वंय अच्छे व्यवसायी नहीं होते पर ये धन कमाने की योजना बनाने में माहिर होते हैं। यही वजह है कि अगर ये 1, 4 और 7 मूलांक वालों के साथ व्यवयाय करते हैं तो बेहद कामयाब रहते हैं।

छोटी है तो क्या हुआ, आपके बारे में सब कुछ बात देगी ये उंगली

संबंधों में अस्थिर

अपने स्वभाव के चलते ये भावनात्मक रूप से अस्थिर होते हैं। ऐसे लोग सम्बंधों की बात की जाय तो सामान्यतय: ये भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध निभाते हैं, हालाकि कभी-कभार कुछ मतभेद हो जाते हैं लेकिन जल्द ही सुधार भी हो जाता है। मित्रों के साथ भी इनका व्यवहार स्थिर नहीं रहता। ये अपने मित्रों से बहुत प्रेम तो करते हैं लेकिन अत्यधिक प्रेम व हस्तक्षेप के कारण अक्सर मित्र इन्हें छोड देते हैं। विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाय तो इन मामलों में भी ये अधिक सफ़ल नहीं रहते हैं। कई बार इन्हें प्रेम संबंधों में हानि उठाते देखा गया है तो कई बार प्रेम के लिए जिन्दगी भर तड़पते देखा गया है। हालांकि इनका पारिवारिक जीवन सुखद होता है। इनकी संतानों में लड़को की अपेक्षा लड़कियां अधिक होती हैं और ये उनसे बहुत प्रेम करते हैं।

जरूरी नहीं कि काले हों दिलवाले और गोरे मन के सच्चे, जानें शरीर के रंग से किसी का भी नेचर

करियर के क्षेत्र में

2 नंबर वाले अच्छे उपदेशक, बिचौलिए, दलाल, थेरेपिस्ट, मेडिकल प्रोफेशनल, टीचर, असिस्टेंट, सेक्रेटरी या अकाउंटेंट बन सकते हैं। इसके अलावा ये लोग कृषि कार्य, दूध और पानी से जुडे काम, न्याय, बैंकिंग के साथ संगीत और लेखन आदि क्षेत्रों में भी अच्छी तरक्की प्राप्त करते देखे गए हैं।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk