छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : कोल्हान विश्वविद्यालय की सफलता के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कोल्हान सहित पूरे राज्य में उच्च शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों के बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से अंतर विश्वविद्यालयी चांसलर ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा। 18 से 19 अप्रैल तक दो दिवसीय आयोजन में तीरंदाजी एवं बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें राज्य के सभी विवि की महिला एवं पुरुष टीम हिस्सा लेगी।

मौजूद रहेंगे कई गेस्ट्स

मंगलवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बतौर अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज सुनील भास्करन तथा एसआर रूंगटा समूह के प्रमुख नंद लाल रूंगटा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मंच पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त डॉ। शांतनु कुमार अग्रहरि तथा पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता एवं विवि के कुलपति डॉ। आरपीपी सिंह व प्रतिकुलपति डॉ। रणजीत कुमार सिंह मौजूद होंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा। समारोह में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आमंत्रण पत्र भेजा गया है। कार्यक्रम में सुबह दस बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम स्थल के रूप में टाटा कॉलेज का चुनाव किया गया है।

समारोह का रोड मैप तैयार

कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन एवं जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को अलग-अलग कार्यक्रम स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पहुंचे प्रतिकुलपति डॉ। रणजीत कुमार सिंह ने पंडाल निर्माण में लगे लोगों को कार्य त्वरित गति से करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने सुरक्षा की जांच की। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर उतरने से लेकर समारोह में आने तक का पूरा रोड मैप तैयार किया गया।

टाटा स्टील के साथ एमओयू !

ववि के समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि हिस्सा ले रहे टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट एवं एसआर रूंगटा समूह के प्रमुख से विवि को दो बड़ी उम्मीदें हैं। इसमें टाटा स्टील से खेल क्षेत्र सहयोग के लिए एमओयू होने की उम्मीद है वहीं रूंगटा समूह की ओर से बड़ी घोषणा की उम्मीद की जा रही है।