JAMSHEDPUR: करीम सिटी कॉलेज (केसीसी) के तत्वाधान में आयोजित फोर्थ कोल्हान यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन रविवार को पूरा कॉलेज कैंपस सूफियाना रंग में रंगा रहा। पार्टिशिपेंट्स ने एक से बढ़ कर एक सूफी सांग की धून फिजाओं में ऐसे बिखे्ररा कि सभी उनकी प्रतिभा के कायल हो गए। प्रोग्राम की शुरुआत सोलो वेस्टर्न इंस्ट्यूमेंटल म्यूजिक से हुई। इसके बाद पार्टिशिपेंट्स ने ग्रुप वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक का बखूबी प्रदर्शन किया। वहीं फोक, ट्राइबल व सूफी गानों की धून फिजाओं में बिखरती रही।

मेरा इश्क सूफियाना

शुरुआत मेरा इश्क सूफियाना सांग से हुई। इसके बाद तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम पे मर जाऊं जैसे सूफी सांग गाकर पार्टिसिपेंट्स ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं वीमेंस कॉलेज के म्यूजिक टीचर सनातन दीप ने हो गई मैं तेरी दीवानी तेरी दीवानी सूफी सांग गाकर ऐसा समा बांधा की उपस्थित सभी सूफी की धून में सराबोर होकर झूम उठे। प्रोग्राम में स्टूडेंट्स द्वारा भोजपुरी सांग संइया मिल्ल लड़खड़इयांप्रस्तुत कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद शुरुआत हुई वन प्ले एक्ट की। इस दौरान पार्टिसिपेंट्स ने एक्टिंग का लोहा मनवाया। शाम होते ही लाइट एंड कंटेम्पपी सोलो व ग्रुप डांस का प्रदर्शन कर विभिन्न कॉलेजों के पार्टिसिपेंट्स ने एक बार फिर यूथ फेस्टिवल के थीम वसुधैव कुटुंबकम के साथ ही इंडियन कल्चर को मंच पर उजागर किया।

ये रहे विनर्स

वेस्टर्न सांग सोलो : वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर की निशिता घोष, आरवीएस कॉलेज की अंतिक्षा डिम्पा, जीआइआइटी के अभय, इंडियन इंस्ट्रूमेंटल सोलो : एबीएम कॉलेज के वाल्मिकी शर्मा, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के नीलकंठ कुमार मोदी, जीआइआइटी के गोविंद महर्षि, सेमी क्लासिकल सोलो सांग-जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की निधि कुमारी, केएमपीएम वोकेशनल की अपूर्वा श्रीवास्तव, जीआइआइटी के गौरव दास, फॉक-सूफी-ट्राइबल सांग सोलो : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज अजय यादव, जामिनी कल्याणी महतो कॉलेज प्रिया बास्के, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के वीरसिंह बिरुली, फॉक-सूफी-ट्राइबल सांग गु्रप : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज, टाटा कॉलेज चाईबासा, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर, क्विज : बहरागोड़ा कॉलेज, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन आदित्यपुर, जामिनीकांत बीएड कॉलेज सालबनी, क्लासिकल गीत सोलो : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की निधि कुमारी, महिला कॉलेज चाईबासा की आयुश्री दास, एक्सआइटीई कॉलेज की प्रज्ञा शर्मा, स्किट : करीम सिटी कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर, स्वामी विवेकानंद कॉलेज गालूडीह ने क्रमश: फ‌र्स्ट, सेकेंड व थर्ड स्थान प्राप्त किया।