JAMSHEDPUR: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के युवा महोत्सव के दूसरे दिन फोक डांस, क्विज, लाइट वोकल, सोलो वोकल, माइम व मिमिकरी कॉम्प्टीशन का आयोजन किया गया। साकची स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) ऑटोरियम में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की ओर से आयोजित यूथ फेस्टिवल में स्टूडेंट्स का टैलेंट देखने को मिला। बुधवार को मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा फोक ग्रुप डांस कॉम्प्टीशन। कॉम्पटीशन के दौरान फोक ग्रुप डांस में क्8, लाइट वोकल म्यूजिक में 8, सोलो म्यूजिक में ब्, माइम में ब्, मिमिकरी में ब् और क्विज में 8 कॉलेजों ने शिरकत की। प्रतिभागियों ने ऐसा समा बांधा कि पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। फोक ग्रुप डांस में वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर पहले स्थान पर रहा, जबकि वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर को सेकेंड स्थान प्राप्त हुआ। छऊ का बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली एसबी कॉलेज चांडिल की टीम को स्पेशल प्राइज से नवाजा गया। क्विज में केएस कॉलेज सरायकेला फ‌र्स्ट और जामनीकांत कॉलेज, घाटशिला को सेकेंड स्थान प्राप्त हुआ। युवा महोत्सव में ख्ख् कॉलेजों के करीब क्800 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को भी एमएनपीएस ऑडिटोरियम में पोस्टर पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, रंगोली, फोटोग्राफी समेत कई इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।

'एक्सलेरेट-क्म्' में लागोरी रॉक बैंड का जलवा

एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में 'एक्सलरेट' के दौरान लागोरी रॉक बैंड की धूम रहेगी। क्ख् से क्ब् फरवरी तक आयोजित किये जाने वाले इस मेगा स्पो‌र्ट्स इवेंट में देश के कई टॉप बिजनेस स्कूल के छात्र भाग लेंगे। एक्सएलआरआइ के एक वर्ष के फुल टाइम प्रोग्राम पीजीडीएम-बीएम के छात्रों द्वारा एक्सलेरेल-ख्0क्म् का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन में स्पो‌र्ट्स के अलावा लीडरशिप के टिप्स देने वाले इवेंट व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे। इसमें आइआइएम कोलकाता, आइआइएम लखनऊ, आइआइआइम-एस, एमडीआइ गुड़गांव, एसपी जैन मुंबई, एक्सआइएम भुवनेश्वर, ग्रेट लेक्स-चेन्नई आदि के छात्र भाग लेंगे। पीजीडीएम-जीएम के ख्0क्म् बैच के छात्र नितिश भारद्वाज ने बताया कि इस इवेंट में मैनेजमेंट छात्रों के लिए क्रिकेट, बास्केटबॉल, टेनिस समेत कई आयोजन किये जाने हैं।

गोलमुरी गिरिजा में ऐश वेडनेस्डे पर हुई मिस्सा पूजा

संत जोसेफ चर्च गोलमुरी में बुधवार को ऐश वेडनेस्डे (राख बुधवार) पर्व मनाया गया। सुबह के सत्र में बिशप फादर फेलिक्स टोप्पो, विकर जनरल फादर विंसेंट डेविड, पल्ली पुरोहित फादर कामिल हेंब्रम व फादर टोबियस कुजूर ने मिस्सा पूजा कराई। इसमें राख को आशीषों से अभिसिंचित करके पुरोहित ने लोगों के माथे पर लगाते हुए कहा कि पश्चाताप करो और सुसमाचार में विस्वास करो। ये राख हमें स्मरण दिलाती है कि हम मनुष्य मिट्टी से बने हैं और एक दिन मिट्टी में ही मिल जाएंगे। हम आज से चालीसा काल में प्रवेश करते हैं। ये ब्0 दिन हम प्रार्थना, उपवास, परहेज और अच्छे कर्मो के जरिए भलाई करें और गरीबों की मदद करें। इसके साथ ही पास्का पर्व की तैयारियों में जुट जाएं। आज से ठीक ब्0वें दिन प्रभु यीशु के जी उठने का पर्व पास्का मनाया जाएगा। शाम के सत्र में सहायक पल्ली पुरोहित फादर प्रदीप मरांडी ने मिस्सा पूजा कराई।