JAMSHEDPUR : रंगदारी के मामले में गोलमुरी थाने की पुलिस ने जेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड में सजायाफ्ता अखिलेश सिंह के सिदगोड़ा-ख्8 नंबर रोड स्थित घर को शुक्रवार को कुर्क किया। दो दिन पहले जमशेदपुर कोर्ट कैंपस के बार एसोसिएशन बिल्डिंग में ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में भी अखिलेश सिंह आरोपी है। गोलमुरी थाना में अखिलेश सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ ख्9 अगस्त ख्0क्म् को रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में ख्9 नवंबर को पुलिस ने अखिलेश सिंह के आवास को कुर्क करने को न्यायालय से कुर्की वारंट हासिल किया था। शुक्रवार को कुर्की वारंट के आधार पर आज कार्रवाई की गई।

छानबीन कर रही पुलिस

पुलिस ने उसके घर से एक डबल बैरल गन, एक एयर गन व कारतूस बरामद किया। डबल बैरल गन लाइसेंसी है या नहीं, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। अखिलेश सिंह के पिता चंद्रगुप्त सिंह दारोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। कुर्की के दौरान चंद्रगुप्त सिंह घर में नहीं थे। उपेंद्र सिंह की हत्या के ख्ब् घंटे के बाद यानी गुरुवार को जिला पुलिस ने चंद्रगुप्त के सरकारी बॉडी गार्ड को हटा लिया था। पुलिस ने गवाहों के सामने अखिलेश की घर से जब्त की गई सामान की जब्ती सूची तैयार की। जिसे परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद जब्त सामान को पुलिस थाना ले गई। इससे पहले भी अखिलेश सिंह के घर की कुर्की हो चुकी है। मालूम हो कि जमशेदपुर के विभिन्न थानों में अखिलेश सिंह के खिलाफ ब्ब् आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गोलमुरी थाने में दर्ज रंगदारी के मामले में फरार है अखिलेश

गोलमुरी थाना के इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने स्क्रैप के कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में प्रभात शर्मा, नुनू उर्फ सब्बू और संतोष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि सभी अखिलेश सिंह के कहने पर रंगदारी की मांग करते थे। इसके बाद थानेदार की शिकायत पर अखिलेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, नुनू उर्फ सब्बू, प्रभात शर्मा, बलबीर सिंह, जसवीर सिंह समेत अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में अखिलेश सिंह, बलबीर और जसवीर सिंह फरार है।

सीसीटीवी कैमरा जब्त किया गया

अखिलेश सिंह के घर के चारों ओर लगी क्क् महंगी सीसीटीवी कैमरा और तार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके साथ ही डीवीआर मसीन भी जब्त कर लिया गया है। घर की एक कमरे में लगाई फाल्स सीलिंग को तहस-नहस कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एक्यूरियम गिरकर टूट गया।

इन सामानों को किया जब्त

दो अलमीरा, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशन, फूल गमला, बिस्तर, गैस सिलेंडर, खाने-पीने का बर्तन, पंखा, दो पलंग, डीवीआर मशीन, वाटर प्यूरीफायर, गैस चूल्हा, कुलर, एलईडी टीवी सहित अन्य सामान।

कार्रवाई देखने को उमड़ी भीड़

पुलिस जब अखिलेश सिंह के आवास की कुर्की जब्ती की कार्रवाई कर रही थी। उस दौरान आवास की सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। जिसे पुलिस बार-बार खदेड़ती नजर आइ। इस दौरान अखिलेश की घर की कुर्की जब्ती देखने के लिए महिलाओं का भी तांता लगा रहा।