- 18-19 नवंबर से देश के शहरों में होगा प्रो कुश्ती

- खेल रोचक बनाने के लिए नियमों में किया गया बदलाव

- बिहार से कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं

PATNA : ओलंपिक में शामिल और माटी का खेल कुश्ती नए अवतार में आने वाला है। क्8 व क्9 नवंबर को प्रो कुश्ती का आयोजन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत सात जगहों पर किया जाएगा। गांवों के दंगल के आगे इसकी ग्लोबल लोकप्रियता को भुनाने के लिए ईरान समेत अन्य देशों के खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। इस बारे में कुश्ती में द्रोणाचार्य अवार्डी और एशिया कुश्ती संघ के महासचिव राज सिंह ने कहा कि खिलाड़ी जब नए फॉरमेट में खेलने उतरेंगे तो न सिर्फ खेल का नया स्वरूप देखने मिलेगा बल्कि बड़े पहलवानों को एक ही मंच पर खेलते देखने का मौका मिलेगा।

खेल के नियमों में बदलाव

राज सिंह ने बताया कि प्रो कुश्ती में खेल के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत तीस सेकेंड की बजाय एक मिनट का रेस्ट टाइम होगा। पहले जहां दस प्वाइंट का अंतर होने पर खेल छूट जाता था अब इसमें क्भ् प्वाइंट पर छूटेगा। पुरुषों में एक टीम में छह पहलवान होंगे। महिलाओं की चार टीम तथा पुरुषों की छह टीम होगी। फेडरेशन की तीन सदस्यीय टीम ने खेल की तकनीकी स्वरूप को तैयार किया है।

बिहार से एक भी खिलाड़ी नहीं

हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर टीम की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन यह बात स्पष्ट है कि बिहारी खिलाडी पार्टिसिपेट नहीं कर रहे हैं। बिहार कुश्ती एसोसिएशन के सेक्रेटरी कामेश्वर सिंह ने कहा अभी बिहार में इतने बडे़ खिलाडी नहीं है, जिसे टीम में शामिल किया जाए।

क्वालिफाइंग लास वेगास में

भारत को ओलंपिक में मेडल दिलाने वाले स्टार प्लेयर सुशील कुमार इस आयोजन में शामिल होंगे। इसकी जानकारी फेडरेशन के हवाले से दी गई है। फेडरेशन के मुताबिक प्रो कुश्ती का पहला क्वालिफाइंग मैच लास वेगास, यूएसए में खेला जाएगा।

बाक्स आइटम

प्रो कुश्ती के नए नियम

- तीन-तीन मिनट का तीन राउंड होगा

- एक मिनट बाद रेस्ट मिलेगा

- अगर क्भ् प्वाइंट का अंतर होगा तो कुश्ती छूट जाएगा।

पहले के नियम

- पहले फ्0 सेकेंड में ही रेस्ट मिलता था।

- पहले क्0 प्वाइंट का अंतर होने पर कुश्ती छूट जाती थी।

वेट कैटेगरी

-पुरुष - भ्7, म्भ्, 7ब्, 8म्, क्00 किलोग्राम वर्ग में

-महिला- ब्8, भ्फ्, भ्8, म्9 किलोग्राम वर्ग में

- पुरूष वर्ग में कुल छह टीम होगी, एक टीम में छह खिलाड़ी

- महिला वर्ग में चार टीम खेलेगी