- अगमकुआं थाना के ट्रांसपोर्ट नगर में दो घरों में लाखों की चोरी

- रिटायर्ड आर्मी मैन और टूर एण्ड ट्रेवल्स के बिजनेमैन के घर से कैश सहित जेवरात उड़ाये

PATNA : डॉग मास किसी को घर में घुसने नहीं देता है। इतना भौंकता है कि घर वाले जान ही जाते हैं कि कोई अनवांडेट आदमी घर पर आ गया है। चोरों को इस बात की जानकारी थी और उन्होंने चोरी करने से पहले कुत्ते का मुंह बंद करना जरूरी समझा। इसलिए उसे कोई नशीली चीज सुंघा दिया या खिला दिया। इसके बाद उसके बेहोश होते ही चोरों ने अपना काम आराम से कर लिया। घटना शनिवार की रात कंकड़बाग थाना के ट्रांसपोर्ट नगर की है। यहां रिटायर्ड आर्मी मैन उमाकांत द्विवेदी के घर में शनिवार को चोरों ने तांडव मचाया। करीब क्.भ्0 लाख की ज्वेलरी और ब्0 हजार कैश ले उड़े। सुबह जब घर वाले जगे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। संडे की सुबह पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची थी।

जब कुत्ते को देखा तो शॉक्ड

घर में बिखरे सामान को देखते ही सबके होश उड़ गये, सोचा कि घर में चोर घुसे लेकिन हमेशा भौंकने वाला मास कहां है? इसके बाद जब कुत्ते के पास गये तो देखा कि उसकी हालत खराब है, उसे डॉक्टर से दिखाया गया तो डॉक्टर ने कहा कि इसे कुछ नशीला चीज दी गयी है, दवा भी खिलाई गई।

पड़ोसी के छत से घुसे चोर

उमाकांत द्विवेदी के पुत्र आशुतोष कुमार ने बताया कि चोर छत की ओर से फ‌र्स्ट फ्लोर पर आये थे। सोने का हार, चेन सहित कपड़े ले गये हैं। चाभी भी रखी थी उसी से ट्रक खोला है। ग्राउंड फ्लोर के रूम की चाभी भी उसी में थी उसे ले गये थे। मेरे कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था जिसे मम्मी ने सुबह में खोला। कमरे में दो मिनरल वाटर की बॉटल मिली है, जिसमें एक का सील खुला भी नहीं था। अगर पुलिस ठीक से पड़ताल करे तो चोर पकड़ा जायेगा। ऐसा लगता है आसपास के लोग ही इंवॉल्व हैं। जिस कंपनी का मिनरल वाटर है वह वहां के तीन दुकानों में मिलता है। सुबह जब पूछताछ की तो दो दुकानों से पानी की बॉटल बिकी ही नहीं, जबकि एक दुकान वाले ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। दो बजे रात में तो पानी की बॉटल चोरों ने तो नहीं खरीदी होगी। पहचान हो सकती है।

ख्0 मीटर पर चौकी, दो रात में दो चोरी

ट्रांसपोर्ट नगर के राइस मिल लेन में ख्0 मीटर पर ही पुलिस चौकी है मगर दो रात में दो चोरियां कर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। आशुतोष ने बताया कि शुक्रवार की रात भी टूर एण्ड ट्रेवल्स का बिजनेस करने वाले संजय कुमार के घर चोरों ने हाथ साफ किया था। उनके यहां से मोबाइल फोन और क्0 हजार रुपए कैश चोरी हुए थे। इस संबंध में भी थाने में सनहा दर्ज हुआ है। संजय कुमार पेट्रोल पम्प के मैनेजर भी हैं।