6 दिन के विशेष प्रशिक्षण के बाद महिला चीता फील्ड में उतरने को तैयार

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा ऋषिकेश में गश्त पर रहेगी महिला चीता पुलिस

DEHRADUN:

आज से शहर के क्राइम पर महिला चीता पुलिस की नजर रहेगी। म् दिन के विशेष प्रशिक्षण के बाद शहर और ऋषिकेश के अलग-अलग क्षेत्रों में महिला चीता पुलिस गश्त लगाएगी। जिसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। महिला चीता पुलिस स्कूटी पर सवार होकर चीता पुलिस के रुप में नजर आएंगी।

ख्ब् महिला कॉन्स्टेबल शामिल

आपको बता दें कि एसएसपी स्वीटी अग्रवाल की पहल पर राजधानी में महिला चीता पुलिस गश्त के लिए तैयार कर ली गई हैं। जिनको म् दिन के प्रशिक्षण के बाद आज शहर में उतारा जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण, आत्मरक्षा, वाहन प्रशिक्षण, वायरलेस हैंडसेट के प्रयोग तथा अन्य विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें एसपी सिटी, एसपी देहात आदि कई पुलिस विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। शहर में चीता फोर्स के नाम से मशहूर ट्रैफिक पुलिस के इस दस्ते में अब महिला कर्मियों को भी जोड़ा जा रहा है। अभी तक महिला पुलिस कर्मचारी कार्यालयों, थानों एवं ट्रैफिक में नियुक्त है, जिसमें अधिकांश महिला पुलिस कर्मी कार्यालयों में है। जनपद पुलिस में महिला पुलिस की भर्ती होने के बाद भी क्षेत्र में महिला पुलिस की उपस्थिति न के बराबर है। इसको देखते हुए महिला पुलिस को अपना सहयोग चीता पुलिस में देने के लिए कहा गया है। ख्ब् महिला पुलिस कॉन्स्टेबलों को चीता पुलिस मे शामिल किया गया है।