- थानों में महिला कर्मियों को यूज करना पड़ता है एक ही टॉयलेट

आगरा। शहर के थानों में महिलाओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। पहली बार थानों में फीमेल टॉयलेट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे यहां पहुंचने वाली फरियादियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी मुश्किल दूर होगी। एसपी सिटी ने इसके लिए प्रस्ताव भेजा है।

थानों में पुरुष पुलिसकर्मियों के अलावा महिलापुलिस कर्मी भी हैं। इनमें एसआई, सिपाही और होमगार्ड शामिल हैं। सभी थानों में एक ही टॉयलेट बना हुआ है। पुरुष पुलिसकर्मी हो या फिर महिला सभी को एक ही टॉयलेट में जाना होता है। कुछ महिला पुलिसकर्मियों से बात की गई तो उनका कहना था कि वह झिझक के चलते टॉयलेट जाती ही नहीं है। वह अपनी डूयटी ऑफ होने का इंतजार करती हैं। जबकि कुछ का कहना था कि वह दिन भर पानी नहीं पीती या फिर कुछ भी लिक्विड नहीं लेती जिससे टॉयलेट जाने की दिक्कत बने।

एसपी सिटी ने की जानकारी

एसपी सिटी ने हाल ही में थाना लोहामंडी की स्थिति सुधारने के लिए कवायद शुरु की है। उन्होने थाने में फीमेल टॉयलेट की स्थिति के बारे में पता किया। जब टॉयलेट के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने थानों में महिला टॉयलेट बनाए जाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की है।

थाना-42

सिटी- 17

देहात- 25