किसी को कुछ नहीं पता

खबरों की मानें तो उत्तर प्रदेश के फूलबेहड़ इलाके में आसपास के गांवों में पिछले कुछ दिनों से हलचल मची हुई है। यहां के बलवापुर, सफियापुर, मेंहंदी, महेवागंज आदि तमाम गांवों में अजीबोगरीब निशान मिले हैं। ये निशान इतने बड़े हैं कि देखते ही आदमी दहशत में आ जाता है। सुबह खेतों में जब लोग जाते हैं उन्हें यह विशालकाय पैर के निशान मिलते हैं। अब ये निशान किसके हैं और कहां से आते हैं, इसके बारे में किसी को कुछ अता-पता नहीं।

घर से नहीं निकल रहे लोग

ये निशान किसके हैं यह रहस्य ही बना हुआ है। कोई इसे मकुना हाथी कह रहा है तो कोई इन निशानों को शैतान के पांव भी बता रहा है। स्थानीय लोग कहते हैं कि इतने बड़े निशान आज से पहले कभी नहीं देखे गए। शहर और जिला मुख्यालय के पास तक पहुंच गए इन आदमकद पांव के निशानों से लोग हैरान हैं। सूर्यास्त होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। लोग खेतों में काम पर नहीं जा रहे हैं।

प्रशासन को कोई खबर ही नहीं

करीब पचास हजार की आबादी और तीन दर्जन से ज्यादा गांवों में इन पैरों का खौफ सर चढ़कर बोल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि प्रशासन इन खौफ के पैरों से अनजान है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk