अकादमी के अध्यक्ष एबी बादल कहते हैं कि दो साल पहले इसका गठन हुआ। यह संस्था अभी सांस्किृतक विभाग के अंतर्गत चल रही है। बजट बनाकर सरकार को दिया जा चुका है पर राशि नहीं आई है। कर्मचारियों के वेतन पर लाले पड़े हैं लेकिन कार्यक्रम के लिए सरकार रुपए दे रही है। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए 26 लाख रुपए मिले हैं। पटना से बाहर के कलाकारों ने भी इसमें हिस्सा लिया है। कला मंगल के तहत एकल कला प्रदर्शनी भी हो रही है। महीने में दो प्रदर्शनी की जा रही है। इसके लिए भी राशि मिल रही है। बादल कहते हैं कि विशेष राशि मिले तो पत्थर और लकड़ी पर भी काम करवा सकते हैं। रुपए मिलें तो यहां के कलाकारों को विदेश या राज्य के बाहर भी भेजा जा सकता है.

कर्मचारियों ने सरकार से की हर माह वेतन देने की मांग 
हां ये सही है कि कर्मचारियों को लगभग एक साल से वेतन नहीं मिला है। पिछले साल भी इसी तरह देर हुई थी। यहां इसी तरह से वेतन मिलता रहा है। सरकार से आग्रह किया गया है कि हर माह वेतन देने की व्यवस्था की जाए। हमें भी मानदेय लगभग एक साल से नहीं मिला है.

नहीं मिल रहा एक साल से वेतन-मानदेय
अध्यक्ष - मानदेय
उपाध्यक्ष - मानदेय
निजी सहायक - वेतन
लेखापाल - वेतन
लिपिक - वेतन
टंकक - वेतन
तीन कार्यालय परिचारी - वेतन

 

अकादमी के अध्यक्ष एबी बादल कहते हैं कि दो साल पहले इसका गठन हुआ। यह संस्था अभी सांस्किृतक विभाग के अंतर्गत चल रही है। बजट बनाकर सरकार को दिया जा चुका है पर राशि नहीं आई है। कर्मचारियों के वेतन पर लाले पड़े हैं लेकिन कार्यक्रम के लिए सरकार रुपए दे रही है। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए 26 लाख रुपए मिले हैं। पटना से बाहर के कलाकारों ने भी इसमें हिस्सा लिया है। कला मंगल के तहत एकल कला प्रदर्शनी भी हो रही है। महीने में दो प्रदर्शनी की जा रही है। इसके लिए भी राशि मिल रही है। बादल कहते हैं कि विशेष राशि मिले तो पत्थर और लकड़ी पर भी काम करवा सकते हैं। रुपए मिलें तो यहां के कलाकारों को विदेश या राज्य के बाहर भी भेजा जा सकता है।

 

कर्मचारियों ने सरकार से की हर माह वेतन देने की मांग 

हां ये सही है कि कर्मचारियों को लगभग एक साल से वेतन नहीं मिला है। पिछले साल भी इसी तरह देर हुई थी। यहां इसी तरह से वेतन मिलता रहा है। सरकार से आग्रह किया गया है कि हर माह वेतन देने की व्यवस्था की जाए। हमें भी मानदेय लगभग एक साल से नहीं मिला है।

 

नहीं मिल रहा एक साल से वेतन-मानदेय

अध्यक्ष - मानदेय

उपाध्यक्ष - मानदेय

निजी सहायक - वेतन

लेखापाल - वेतन

लिपिक - वेतन

टंकक - वेतन

तीन कार्यालय परिचारी- वेतन