- मेरठ जोन में 52 से अधिक जमीनों के विवाद लंबित

- सर्वाधिक बड़ौत में 20 और मेरठ में 18 विवादित जमीन

मेरठ। आवास विकास की सफल योजनाओं के साथ विवादों का पुराना साथ है। जिस तेजी से आवास विकास की योजनाएं सफल होती जा रही हैं उतनी तेजी से ही आवास विकास की जमीनों के विवाद भी बढ़ते जा रहे हैं। इसका नतीजा है कि चार साल पहले तक विवादित जमीन के मामले में शून्य पर रहने वाले आवास विकास की योजनाओं में इस समय 52 से अधिक मामलों में करोड़ों की जमीन विवाद में फंसी हुई है।

फैक्ट-

- मेरठ जोन में आती हैं छह डिवीजन- बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ

- मेरठ जोन में 78174 प्लॉट व फ्लैट आवंटन की योजनाएं

- सभी योजनाओं में 69833 प्लॉट व फ्लैट्स का हुआ वितरण

- करीब 8341 आवंटन स्कीम अभी भी खाली

- विवाद में फंसे मेरठ जोन के करीब 52 स्कीम

- सर्वाधिक बागपत जिले के बड़ौत में 20 से अधिक विवादित स्कीम

- दूसरे नंबर पर मेरठ में 18 से अधिक विवाद मामले

- तीसरे नंबर पर गाजियाबाद में 5 विवादित स्कीम

- सर्वाधिक ऑफर गाजियाबाद और मेरठ डिवीजन द्वारा दिए गए। इनमें गाजियाबाद ने निकले 32975 ऑफर और मेरठ ने 28801 निकाले ऑफर हैं।

- सर्वाधिक प्लॉट व फ्लैट गाजियाबाद में रिक्त करीब 7206 दूसरे नंबर पर मेरठ करीब 1033 स्कीम रिक्त

- आवास विकास मेरठ जोन के देहरादून, हापुड़, हरिद्वार, रुडकी में योजना पूर्ण सफल

वर्जन-

आवास विकास की अधिकतर स्कीम सफल रही हैं। लेकिन कुछ जमीनों पर अधिग्रहण से लेकर अन्य तरह के विवाद हैं। इनमें से अधिकतर कोर्ट में लंबित हैं। जल्द ही इनका निस्तारण कर स्कीम को आवंटित किया जाएगा।

- नरेश बाबू, संपत्ति अधिकारी