-सरला के बेटे अजय ने विमल और दो अन्य साथियों के साथ दिया था वारदात को अंजाम

-सैटेलाइट से टेंपो में बैठाकर ले गए थे सभी

BAREILLY: बड़ा बाइपास पर अरविंद यादव की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में सरला के बेटे अजय और सरला की बेटी के प्रेमी विमल को पकड़ा है। अरविंद की अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

स्मैक की वजह से नहीं कर रहा था काम

पुलिस सोर्सेस के अनुसार अरविंद कई साल से सरला के घर में ही रहता था। अरविंद टेंपो ड्राइविंग के साथ-साथ सरला के लिए लड़कियां सप्लाई करने का भी काम करता था। सरला लड़कियों की शादी कराने का भी काम करती थी। एक लड़की उधमसिंह नगर से शादी के बाद गहने लेकर भी भाग आयी थी। जब अरविंद को स्मैक की लत लग गई तो उसने काम करना बंद कर दिया और स्मैक के रुपयों को लेकर सरला और उसके परिवार वालों को परेशान करने लगा।

गीता भी दो महीने में हो गई परेशान

सरला से दुत्कार मिलने के बाद अरविंद गीता से अटैच हो गया। लेकिन गीता भी अरविंद की स्मैक की लत से दो महीने में ही परेशान हो गई। उसने भी उससे दूरी बनायी तो एक बार फिर से वह सरला के पास गया। इस दौरान उसका सरला और उसके घरवालों से झगड़ा हो गया। जिसके बाद अरविंद को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया गया।

सिर में मारी थी रॉड

प्लान में सरला की बेटी का प्रेमी विमल भी शामिल हो गया। अजय ने विमल व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अरविंद को सैटेलाइट पर बुलाया। यहां से उसे टैंपो में बैठाकर बड़ा बाइपास ले जाया गया। यहां पर उसके सिर पर रॉड से हमला किया और फिर आराम से वापस आ गए। फेसबुक से दोस्त बना विमल

अरविंद की हत्या में शामिल विमल मूलरूप से आगरा का रहने वाला है। विमल ने पुलिस को बताया कि उसकी सरला की बेटी से फेसबुक के जरिए जान पहचान हुई थी।

अरविंद मर्डर में अहम सुराग मिल गए हैं। हत्या किसने की इसका भी पता चल गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी बरेली