छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: मानगो के सनशाइन अपार्टमेंट निवासी सेना के जवान मनमोहन सिंह का मंगलवार को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। मनमोहन सिंह का लीवर खराब हो गया था और उनका इलाज चल रहा था। सेना की एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर बुधवार को शहर आया और यहां स्वर्णरेखा बर्निग घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लोगों ने दी श्रद्धांजलि

मनमोहन सिंह का विवाह आठ साल पहले वंदना सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों एनएच 33 स्थित सनशाइन कांप्लेक्स में रहते थे। वंदना सिंह एचडीएफसी बैंक में काम करती हैं। पति की मौत के बाद उनका रो रो कर बुरा हाल है। मनमोहन सिंह की मौत की खबर मंगलवार को ही प्रशासन को मिल गई थी। मानगो अक्षेस के विशेष अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और अभियंता देवेश सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए सनशाइन कांप्लेक्स पहुंच गए थे। मनमोहन सिंह का शव बुधवार को तीन बजे के करीब जमशेदपुर पहुंचा। इसके बाद उनकी शव यात्रा निकाली गई। इस शव यात्रा में सोनारी से सेना के अधिकारी और पूर्व सैनिक परिषद के लोग भी शामिल हुए। भाजपा नेता विकास सिंह भी इस शव यात्रा में शामिल हुए और सैनिक को श्रद्धांजलि दी। शाम को स्वर्णरेखा बर्निग घाट पर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।