दुबई पुलिस को जल्द ही ऐसी नई कारों की सौगात मिलने वाली हैए जिनकी मदद से आसमान से भी अपराधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इन कारों को रोबोकार्स का नाम दिया गया है जो खुद चलेंगी। ओ-आर नाम की इन रोबोकार्स को इस साल के अंत तक दुबई पुलिस को मिलने की बात कही गई है। अधिकारियों ने इसकी घोषणा की है, जिसे कानून विभाग ने अनुमति दे दी है।

क्या-क्या हैं इसमें फीचर्स?
सिंगापुर की ओटीएसएडब्ल्यू रोबोकार्स निर्माता कंपनी का दावा है कि यह दुनिया में अपने तरह की पहली कार है। इन्हें कंप्यूटर की मदद से एक कक्ष में बैठकर नियंत्रित किया जा सकेगा। इसमें थर्मल इमेजिंग जैसे भी फीचर्स हैं। हालांकि, इन कारों की मदद से तेज रफ्तार वाली गाडिय़ों को पकडऩा मुश्किल है।

रोबोकॉप के बाद अब रोबोट कार दुबई पुलिस में हो रही शामिल,इसके आगे हर अपराधी झुकाएगा सिर

यहां बच्चों के बैग में अगर मिला स्मार्टफोन तो स्कूल वाले कूट-कूटकर फोन का बना देते हैं बुरादा

 

मानव बल का विकल्प नहीं
दुबई पुलिस और ओटीएसएडब्ल्यू ने कहा कि रोबोकार्स का इस्तेमाल मानव पुलिस अधिकारियों के स्थान पर नहीं किया जाएगा। हालांकि इनकी मदद से संसाधनों का बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। दुबई पुलिस वर्ष 2020 तक ऐसे 100 यूनिट लीज पर लेने वाली है। प्रति माह एक यूनिट का खर्च 6।46 लाख रुपए तक आएगा।

 

अपनी तरह का पहला प्रयास
इस वर्ष ही दुबई पुलिस ने दुनिया में सबसे पहले पुलिस रोबोट की भर्ती की थी। यह रोबोट चार भाषाएं बोलने में सक्षम है। इसे जल्द ही चार अतिरिक्त भाषाएं बोलने में सक्षम बनाया जाएगा। दुबई पुलिस की योजना है कि वर्ष 2030 तक करीब 25 परसेंट रोबोट को पुलिस बल में शामिल करना है।

 

ऐसी है रोबाकार

360 - एचडी कैमरा लगा है इसमें

15 - किमी है अधिकतम रफ्तार

124 - किलो है वजन।

04 - पहियों का व्हील बेस दो फीट से कम।

330 – फीट दूर की चीजों की पहचान कर सकते हैं सेंसर।

बरमूडा ट्रायंगल में उभरा एक आईलैंड, रहस्य और गहराया

 

ये हैं अन्य खासियतें
-चेहरे को पहचानने में सक्षम है वाहन। लाइसेंस प्लेट को भी पढ़ सकती है।

-पुलिस को मोबाइल ऐप से मिल सकती है सूचना।

-हवाई क्षेत्र से आपराधिक तत्वों और लोगों का आसानी से सर्वेक्षण।

-इनबिल्ट ड्रोन लगा है। उन स्थानों पर भेजा जा सकता है, जहां रोबोट नहीं पहुंच सकते।

दुबई पुलिस प्रमुख, अब्दुल्लाह खलीफा अल मार्री ने बताया कि हमारा मकसद रोबोकार्स की मदद से बिना किसी अतिरिक्त बल के क्षेत्र में शांति बनाए रखना है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk