GORAKHPUR: डीडीयूजीयू के लॉ डिपार्टमेंट की तरफ से पहली बार विधि दिवस मनाया गया। इस मौके पर चीफ गेस्ट एडीशनल सालीसिटर जनरल ऑफ इंडिया अशोक मेहता रहे। वहीं अध्यक्षता डीडीयूजीयू के वीसी प्रो। अशोक कुमार ने किया। चीफ गेस्ट ने संविधान के क्रियान्वयन में उद्देशिका की भूमिका सब्जेक्ट पर कहा कि उद्ेशिका में प्रयुक्त चार शब्द न्याय, समता, स्वतंत्रता, बंधुता को आत्मसात किया जाना चाहिए। क्योंकि इन्हीं शब्दों में संविधान की पूरी आत्मा है। इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यूनिवर्सिटी के वीसी अशोक कुमार ने विधि दिवस की बधाई देते हुए यह कहा कि इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष होना चाहिए। वहीं सभी अतिथियों का स्वागत लॉ डिपार्टमेंट के डीन प्रो। जितेंद्र तिवारी ने की। पूर्व अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो। अमरेंद्र कुमार मिश्र ने विधि दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। एचओडी प्रो। अरविंद कुमार मिश्र ने अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौैके पर गोरखपुर बार एसोसिएशन के प्रेसीडेंट मकसूदन त्रिपाठी व अन्य अधिवक्ता समेत टीचर्स में डॉ। जितेंद्र मिश्र, डॉ। चंद्रशेखर, डॉ। अहमद नसीम, अमित कुमार दुबे, आरके त्रिपाठी, जेपी आर्या, रत्नेश पाण्डेय एवं विभाग के अवकाश प्राप्त आचार्य प्रो। टीपी त्रिपाठी, प्रो। डीएन मिश्रा, प्रो। केपी पाण्डेय उपस्थित रहे।