आखिरकार लंबे समय तक चलने के बाद कुछ सिलसिले खत्म तो हुए पर एक रिकॉर्ड बना कर और उससे पहले हरेक के जहन में या तो ये आया कि ये खत्म कब होंगी या ये कि अरे ये खत्म हो गयी तो क्या होगा। 

Longest marriage

World's longest living marriage: नॉर्थ कारोलिना के दंपत्ति हरबर्ट और जेलमायरा फिशर की शादी दुनिया की सबसे लंबी शादी है जो 85 साल तक चली। उनकी वेडिंग एनिवसर्री 13 मई को होती है। 

Longest movie

World's longest movie: डायरेक्टर जॉन हेनरी टिम्मिस फोर्थ की फिल्म 'दी क्योर ऑफ इंसोमेनिया' गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के हिसाब से विश्व की सबसे लंबी फिल्म है। 1987 में आयी यह फिल्म लगभग 5220 मिनट यानि 87 घंटे लंबी है।

Longest TV show

World's longest running soap opera: 'गाइडिंग लाइंस' विश्व का सबसे लंबा सोप ऑपेरा यानि टीवी शो है। इस शो में 72 सालों तक चार अमेरिकी परिवारों की कहानी दर्शकों को दिखाई गयीं। इस शो की शुरूआत 1937 में रेडियो शो की तरह हुई थी जो 1952  में टीवी शो के तौर पर टेलिकास्ट होना स्टार्ट हो गया। अतत 1 अप्रेल 2009 को इस अमेरिकी टीवी का आखिरी एपिसोड प्रसारित करने के बाद इसे बंद कर दिया गया। 

Longest reigning king

World's longest reigning monarch: विश्व के सबसे लंबे समय से शासन करने वाला राजा है थाईलैंड के महाराज भूमिबोल अतुल्यतेज वे पिछले 69 सालों से थाईलैंड की सत्ता के शीर्ष पर हैं। 1946 में उन्होंने अपने भाई के स्थान पर शासन सत्ता संभालनी शुरू की और 1950 में उन्हें पूर्णकालिक सम्राठ का दर्जा प्राप्त हुआ।

Longest engagment

World's longest engagement: सरप्राइज्ड पर ये सच है विश्व की सबसे लंबे समय तक सगाई के बंधन में बंधा रहने वाला जोड़ा ऑक्टिवियो गुलियन और एंड्रियाना मैट्रिज का है। जिन्होंने 1902 में सगाई करने के 67 साल बाद 1969 में शादी की। जब उनकी सगाई हुई तब वे 15 साल के थे और 82 साल की उम्र में पति पत्नी बने। 

Longest movie Kiss

World's longest movie kiss: जी हां विश्व के सबसे लंबे मूवी किस का भी रिकॉर्ड है। ये किस तीन मिनट पांच सेकेंड लंबा था और फिल्म 'यू आर इन द आर्मी नाउ' में जेने वीमैन और रेगिस टूमे के बीच फिल्माया गया था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk