PATNA: राजधानी में बिजली की स्थिति बद से बदतर होती चली जा रही है। गर्मी की शुरुआत है और करीब -करीब हर इलाके में लोड शेडिंग की समस्या से पटनाइट्स जूझ रहे हैं। इस प्रकार की स्थिति बीते तीन दिनों से है। बताया जाता है कि रविवार की शाम को दानापुर -खगौल फ्भ्0 केवी लाइन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इसके कारण दीघा ग्रिड में बिजली आपूर्ति में परेशानी उत्पन्न हो गई। हालांकि सोमवार को स्थिति काफी हद तक सामान्य होने लगी। लेकिन अन्य इलाकों में बिजली की स्थिति में सुधार नहीं दिखा। जर्जर तारों की समस्या सहित अन्य सुधार अब तक लंबित है।

लाइन डिस्ट्रीब्यूशन अब तक दोषपूर्ण

समस्या बिजली की आपूर्ति में नहीं है बल्कि इसके डिस्ट्रीब्यूशन में है। कारण है कि इसे लेकर कोई काम वर्षों बाद भी नहीं हुआ है। जबकि केन्द्र प्रायोजित स्कीम के माध्यम से इसे दुरूस्त करने के लिए काम कराया गया है। लेकिन इस मामले पर गंभीरता से कभी ध्यान ही नहीं दिया गया। पुराने मुहल्लों में स्थिति ज्यादा खराब है। पुराने तारों को बदलने और आबादी के हिसाब से ट्रंासफॉर्मरों की क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान ही नहीं दिया गया है।

शुक्रवार से बदलेगा मौसम का रूख

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ख्म् मई से मौसम का रूख बदलेगा। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। इससे पहले भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान ब्फ् डिग्री तक जबकि न्यूनतम ख्8 डिग्री रहने की उम्मीद है।