>RANCHI:सुबह के 9.ब्भ् बजे हैं। सर्कुलर रोड स्थित एक कोचिंग से अमित कुमार निकल कर पास के ही एसबीआइ एटीएम में घुसे। लेकिन, थोड़ी देर बाद ही वह मुंह लटकाए बाहर आए और एचडीएफसी बैंक की ओर बढ़ गए। वहां पहुंचने पर भी लिंक फेल होने की ही शिकायत मिली। इसके बाद एक अन्य एटीएम से भी पैसा निकालने के प्रयास में विफल होते ही उनका धैर्य जवाब दे गया। फाइनली थक-हार कर पैसे निकालने का निर्णय त्याग कर वह घर लौट गए। यह अमित बैंकों में लिंक फेल होने से इन दिनों परेशान रहने वाले सिटी में अकेले नहीं हैं, बल्कि खासकर शनिवार को सैकड़ों लोगों को इसी समस्या से दो-चार होना पड़ा है। ऐसे में इन लोगों के कई जरूरी काम प्रभावित हुए हैं। वहीं, लोगों को बैंक की कर्मचारियों की फटकार भी सुननी पड़ रही है।

एसबीआइ एटीएम से दिन भर नहीं िनकले पैसे

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से शनिवार को दिन भर पैसे नहीं निकले। सुबह के नौ बजे से हीं एटीएम का लिंक फेल हो गया था। इस कारण सुबह से ही रांची के एसबीआई के सभी एटीएम से पैसे नहीं निकले। लोग सुबह से हीं एटीएम जा रहे थे, लेकिन वो पैसा नहीं निकाल पा रहे थे। देर शाम तक एटीएम में लिंक नहीं आया था। एसबीआई के अधिकारियों ने बताया कि मुम्बई से ही लिंक फेल है। इस पर काम चल रहा है, रात तक ठीक हो जाएगा।

बैंकों में लग जाती है लंबी लाइन

ऐसा नहीं है कि सिर्फ एटीएम में हीं लिंक फेल रहता है। रांची के कई बैंक में लोग अपना काम करने के लिए जाते हैं और लाइन में लगे रहते हैं। काम करते-करते लिंक फेल हो जाता है। लोग घंटो लाइन में लग कर लिंक शुरू होने का इंतजार करते रहते हैं। यह हाल रांची के सभी बैंकों का है। अगर किसी को अरजेंट डीडी बनाना है या पैसा ट्रांसफर करना है, तब भी लोगों का काम जल्द नहीं हाे पाता है।

लिंक जब आएगा, काम हो जाएगा

बैंक में लिंक फेल रहने के कारण ग्राहक अक्सर घंटों लाइन में लग कर इंतजार करते रहते हैं। कस्टमर बार-बार यही पूछते हैं कि कब लिंक आएगा और कर्मचारी झल्ला कर बोल पड़ते हैं कि पता नहीं कब लिंक आएगा। जब आएगा तो काम शुरू हो जाएगा। इस तरह कस्टमर कई बार निराश होकर घर भी लौट जाते हैं।

वर्जन

एसबीआई के एटीएम का लिंक फेल था। दिन भर लिंक फेल रहा है। मुम्बई से इस पर काम किया जा रहा था। रात तक ठीक हो जाने की उम्मीद है।

-देवाशिष मित्रा, रिजनल मैनेजर, एसबीआइ